एक्सप्लोरर

Uttarakhand Disaster: उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का केंद्र की टीम ने किया दौरा, राहत कार्यों की सराहना

Uttarakhand News: केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव आर प्रसन्ना के नेतृत्व में सोमवार को यहां आयी सात सदस्यीय टीम ने उत्तरकाशी जिले के धराली-हर्षिल, चमोली के थराली समेत प्रभावित इलाकों का दौरा किया.

उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद केंद्र की अंतर मंत्रालयी टीम ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान  मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य बताते हुए कहा कि मानसून में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को मिलकर पूर्वानुमान प्रणाली को और अधिक विकसित करने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है. धामी ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जनहानि के साथ ही परिसंपत्तियों को भी अत्यधिक क्षति पहुंची है.

प्रभावी कार्ययोजना पर जोर

उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने व भूस्खलन की घटनाओं से जमीन का स्थाई नुकसान होता है और ऐसी जगहों को दोबारा खेती-बाड़ी या निर्माण कार्यों के लिए प्रयुक्त करना संभव नहीं हो पाता है. धामी ने ऐसी जगहों के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर भी बल दिया.

सात सदस्यीय टीम ने किया दौरा

केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव आर प्रसन्ना के नेतृत्व में सोमवार को यहां आयी सात सदस्यीय टीम ने उत्तरकाशी जिले के धराली-हर्षिल, चमोली के थराली, पौड़ी के सैंजी, बागेश्वर के कपकोट, रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ तथा नैनीताल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षति का जायजा किया और इस दौरान आपदा प्रभावितों से मिली प्रतिक्रिया को टीम ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात में साझा किया.

केंद्रीय टीम ने राज्य सरकार द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत कार्यों को सराहनीय बताया. टीम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदा में मृतकों के परिजनों तथा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को पांच-पांच लाख रुपये की तात्कालिक सहायता दिए जाने से भी प्रभावितों को काफी राहत मिली है.

गर्भवती महिलाओं के लिए व्यवस्था की तारी

सभी गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण डेटा संबंधित जिला प्रशासन के पास उपलब्ध होने एवं उनके स्वास्थ्य व सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था के लिए निरंतर संपर्क रखने की पहल की भी केंद्रीय टीम ने सराहना की और कहा कि वह इस महत्वपूर्ण पहल को अन्य राज्यों में भी अपनाने के लिए अपना सुझाव देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव
मुजफ्फरनगरः वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा में हंगामा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता में नोकझोंक
मुजफ्फरनगरः वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा में हंगामा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता में नोकझोंक

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget