एक्सप्लोरर

ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, 'येलो जोन' में लगे 140 सीसीटीवी कैमरे शो पीस बने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरे को लेकर प्रशासन कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता। लेकिन तैयारियों को उस वक्त झटका लगा जब ताजमहल परिसर में लगे कैमरे काम नहीं करने की जानकारी सामने आई

आगरा, नितिन उपाध्याय। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को हर पैमाने पर परखा जा रहा है। वहीं ताज की सुरक्षा के मद्देनजर लगे 'येलो जोन' के सभी 140 कैमरे सर्वर ना होने की वजह से काम नहीं कर रहे हैं। जिससे ट्रंप के दौरे से पहले आगरा पुलिस प्रशासन के अभेद्य और हाईटेक सुरक्षा के दावे पर सवालिया निशान लग सकता है।

आपको बता दें कि, ताजमहल की सुरक्षा को तीन जोन में बांटा गया है। ताज के अंदर का हिस्सा रेड जोन में आता है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हवाले है और इसके अलावा ताज के बाहर 500 मीटर का दायरा जिसे 'यलो जोन' कहा जाता है। उससे आगे के तीसरे हिस्से की सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है। ताज के येलो जोन में सुरक्षा को देखते हुए 140 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

कैमरों की स्थिति के बारे में आला अधिकारियों को बताया गया

सूत्रों की मानें तो इस खराबी को लेकर अधिकारियों ने महकमे के आला अधिकारियों को बता दिया है। इसके बाद सर्वर को ठीक कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो, सर्वर को ठीक कराने की अनुमानित लागत करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, इस बारे में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के खराब सर्वर के लिये काम चल रहा है, जल्द दौरे से पहले कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए CCTV कैमरों से ट्रंप के रूट पर पूरी नजर रखी जाएगी।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए अमेरिका की खुफिया टीम आगरा पहुंची हुई है और खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल के कोने कोने की जांच कर रही हैं। खुफिया टीम से मिले इनपुट के आधार पर अब एडवांस टीम भी व्यवस्थाओं का आकलन करेगी।

ऐसे में ताजमहल के बाहर 'येलो जोन' में सुरक्षा के लिए लगे 140 हाईटेक सीसीटीवी कैमरो का निष्प्रभावी होना बड़ी चूक साबित हो सकता है। पहले भी सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के चलते एडवांस टीम की नकारात्मक रिपोर्ट के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा का ताज दीदार का सपना अधूरा रह गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज
हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज
Basti News: CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट
CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट
एटा: सड़क पर खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौत; CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
एटा: सड़क पर खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौत; CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget