एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना पर क्या है जयंत चौधरी की RLD का स्टैंड? महासचिव ने साफ की तस्वीर

Caste Census को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब इस पर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Caste Census In UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी दी. बैठक में सरकार ने जाति जनगणना कराने का भी फैसला लिया है. 

अब इस पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय लोकदल ने प्रतिक्रिया दी है.  जाति जनगणना के फैसले पर राष्ट्रीय लोकदल ने समर्थन दिया है. RLD महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा - देश के लिए ऐतिहासिक कदम  है. RLD नेता त्रिलोक त्यागी ने पीएम मोदी और कैबिनेट का आभार जताया  है.

उन्होंने कहा कि  चौधरी चरण सिंह का सपना पूरा हुआ, सभी वर्गों को हक और सम्मान मिलेगा. उन्होंने NDA सरकार का फैसला राष्ट्रहित में बताया. उन्होंने कहा कि यह जातीय समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम है. इससे देश में सभी जातियों और धर्मों का सम्मान बढ़ेगा और तरक्की और खुशहाली आएगी.

जातीय जनगणना के फैसले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- दशकों से इसका इंतजार था...

इससे पहले सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जाति जनगणना का विरोध किया. 1947 के बाद से जाति जनगणना नहीं हुई. जाति जनगणना की जगह कांग्रेस ने जाति सर्वे कराया, यूपीए सरकार में कई राज्यों ने राजनीतिक दृष्टि से जाति सर्वे किया है.उन्होंने आगे कहा कि 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने लोकसभा में आश्वासन दिया था कि जाति जनगणना पर कैबिनेट में विचार किया जाएगा. तत्पश्चात एक मंत्रिमंडल समूह का भी गठन किया गया था, जिसमें अधिकांश राजनैतिक दलों ने जाति आधारित जनगणना की संस्तुति की थी.

इसके बावजूद कांग्रेस की सरकार ने जाति जनगणना के बजाय, सर्वे कराना ही उचित समझा, जिसे सीईसीसी के नाम से जाना जाता है.उन्होंने आगे कहा कि इन सब के बावजूद कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों ने जाति जनगणना के विषय को केवल अपने राजनैतिक लाभ के लिए उपयोग किया.वैष्णव ने कहा कि जनगणना का विषय संविधान के अनुच्छेद 246 की केंद्रीय सूची की क्रम संख्या 69 पर अंकित है और यह केंद्र का विषय है. हालांकि, कई राज्यों ने सर्वे के माध्यम से जातियों की जनगणना की है. जहां कुछ राज्यो में यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ, वहीं कुछ अन्य राज्यों ने राजनैतिक दृष्टि से और गैरपारदर्शी ढंग से सर्वे किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स? एक्सपर्ट्स ने खोले राज
UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स? एक्सपर्ट्स ने खोले राज
'चिंता मत करिए, सरकार हर...', जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी
'चिंता मत करिए, सरकार हर...', जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी
राम मंदिर आंदोलन से शिक्षा तक, CM योगी ने याद किया महंतद्वय का योगदान
राम मंदिर आंदोलन से शिक्षा तक, CM योगी ने याद किया महंतद्वय का योगदान
धनराज नथवानी पर बसपा के 'आखिरी सांसद' बोले- बहन जी ने...
धनराज नथवानी पर बसपा के 'आखिरी सांसद' बोले- बहन जी ने...

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget