एक्सप्लोरर

अतीक अहमद पर कसता जा रहा है योगी सरकार का शिकंजा, बाहुबली और उसके गुर्गों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है. अतीक अहमद पर योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है. प्रयागराज में अतीक अहमद समेत 5 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है.

प्रयागराज: मुख्तार अंसारी के बाद अहमदाबाद जेल में बंद बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है. प्रयागराज में अतीक अहमद समेत 5 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है. ये मामला प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जैद ने दर्ज कराया है. अतीक अहमद के इशारे पर उसके गुर्गों ने प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी और देवरिया जेल में मारपीट मामले के में दर्ज मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी भी दी थी.

22 नवंबर 2019 को अगवा कर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है. अतीक अहमद और उसके गुर्गों आशिक उर्फ मल्ली, मोहम्मद उमर उर्फ मक्खी, अली अहमद और सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. धूमनगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

बता दें कि हाल ही में अतीक अहमद के भाई एक लाख के इनामी पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की गिरफ्तारी हुई थी और उसके बाद उसके कार्यालय से दो लाइसेंसी असलहे बरामद किए गए थे. अतीक अहमद के नाम से जारी रायफल और पिस्टल के दोनों लाइसेंस को 2017 में सूबे में योगी सरकार बनने के बाद ही रद कर दिया गया था.

दोनों लाइसेंस रद होने के बाद भी शस्त्रों के बारे में अतीक अहमद ने प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी और न ही जमा किया था. जिसको लेकर अतीक अहमद के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी. इतना ही नहीं पुलिस ने अतीक अहमद के कर्बला स्थित कार्यालय में छापेमारी कर रायफल और पिस्टल की बरामदगी की थी.

पूरे मामले को लेकर प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने कहा था कि माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आईएस 227 गैंग के सरगना पूर्व सांसद अतीक अहमद के कार्यालय पर खुल्दाबाद पुलिस ने छापेमारी करके दो शस्त्रों की बरामदगी की. बरामद किए गए दोनों शस्त्रों के लाइसेंस 2017 में ही रद कर दिए गए थे. दोनों शस्त्रों के लाइसेंस रद होने के बावजूद अतीक अहमद ने शस्त्रों के बारे में प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी और न ही उन्हें जमा किया. इस बीच शस्त्रों की जानकारी के लिए पुलिस की तरफ से उसे नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया.

अतीक की तरफ से जवाब नहीं मिलने के बाद खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद खुल्दाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद के कार्यालय से दोनों शस्त्रों को बरामद कर लिया था. एसएसपी ने बताया था कि माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. अतीक अहमद गैंग से जुड़े सक्रिय गुर्गों की लिस्ट तैयार की जा रही है. उसके सक्रिय गुर्गों को जल्द ही चिन्हित करके सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

यूपी: बाराबंकी में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टिंकू कपाला

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर कसा तंज, कहा-'अपराधियों ने एनकाउंटर वाली सरकार का कर दिया एनकाउंटर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget