एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत; एक घायल

राहत और बचाव कार्य के दौरान सभी को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल शख्स को 108 की मदद से सतपुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

देहरादून, एबीपी गंगा। पौड़ी जिले के सतपुली इलाके में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां बड़ेत गांव के पास एक मारुति इको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में कार चालक भी शामिल था। हादसे की खबर के बाद मौके पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस पहुंची। राहत और बचाव कार्य के दौरान सभी को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल शख्स को 108 की मदद से सतपुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात तब हुआ जब बडेथ गांव निवासी कार चालक अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला और तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। देहरादून की बद्रीश कॉलोनी में रहने वाले कार चालक ने हाल में नयी कार खरीदी थी और दोस्तों के कहने पर वह उन्हें लेकर पैतृक बडेथ गांव गया था। शनिवार रात वह उन्हें कार में घुमाने निकला था। पुलिस ने बताया कि नयी कार पर रजिस्ट्रेशन नम्बर भी नहीं था।

हादसे में मारे गये लोगों की पहचान मनोज कुमार, कैलाश चंद्र और मेला राम के रूप में हुई है जबकि संदीप कुमार घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
Live: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget