एक्सप्लोरर

CAA Rules: ओम प्रकाश राजभर ने खोली पोल! बताया- क्यों लाया गया CAA कानून? विपक्ष पर किया हमला

CAA Rules Notification: सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने सीएए को लेकर विपक्ष पर लोगों को भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि वो बिना वजह हवा दे रहे हैं.

Citizenship Amendment Act: देश में सीएए लागू होने के बाद भी सियासी घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी में भी इसे लेकर सियासत गरमा गई है. योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने सीएए को लेकर विपक्ष पर भटकाने का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है. 

ओम प्रकाश राजभर ने सीएए के विरोध को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि, 'विपक्ष के लोग बिना वजह इसे हवा दे रहा हैं. पहले उन्हें पढ़ना चाहिए, उसमें साफ-साफ लिखा है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए लोग लंबे समय से नागरिकता की मांग कर रहे हैं. उनके लिए ये कानून पास हुआ है.' 

ओम प्रकाश राजभर का विपक्ष पर आरोप

राजभर ने कहा, विपक्ष के लोग कानून पढ़ते नहीं है, ये सिर्फ वोट की राजनीति को हवा दे रहे हैं. सरकार अपने काम के लिए कटिबद्ध हैं. सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी. यूपी के अल्पसंख्यकों से कहूंगा कि आप निश्चित होकर रहिए आपको डरने की जरुरत नहीं, जो हिन्दुओं के अधिकार हैं वो आपके भी रहेंगे. 

अजय राय ने उठाए सीएए पर सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है. नागरिकता देने की बात कर रहे हैं, जो नागरिक हैं उनको तो रोजगार दे नहीं पा रहे हैं, उसमें भेदभाव हो रहा है. आप बाहर के लोगों को नागरिकता दोगे?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीएए पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ध्रुवीकरण की राजनीति करने के लिए CAA लागू किया गया है...जब यह कानून राज्यसभा और लोकसभा में पास किया गया था, उसी दौरान इस कानून को लागू करना चाहिए था. यहां के लोगों को तो रोजगार दिया नहीं जा रहा और आप बाहर से आए लोगों को नौकरी दोगे. 

देश में सीएए लागू होने के बाद बीजेपी इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर दिखा रही है. वहीं विपक्षी दल लगातार इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमले कर रहे हैं. केरल और पश्चिम बंगाल की सरकार ने तो सीएए को अपने राज्य में लागू करने से ही इनकार कर दिया है.

BSP Candidate List: यूपी की इन सात सीटों पर BSP ने किया प्रत्याशियों का एलान, जानिए BSP ने किसे बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget