एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: समय से पहले खिला बुरांस का फूल, दिल और लिवर की बीमारियों में है फायदेमंद

उत्तराखंड के राज्य वृक्ष के रूप में बुरांस जाना जाता है. प्रदेश में इसकी कई प्रजातियां पायी जाती है. इसका जूस औषधीय गुणों से भरपूर है.

उत्तरकाशी: माघ का महीना चल रहा है, लेकिन कई जगहों पर अभी से ही बुरांस की सुर्ख लालिमा नजर आने लगी है. इतना ही नहीं कई जगहों पर तो पेड़ लाल फूलों से क गए हैं. जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. साथ ही अचंभित कर सोचने पर भी मजबूर रहे हैं कि आखिर समय से पहले ही बुरांस के फूल क्यों खिल रहे हैं?

समय से पहले खिला बुरांस

उत्तरकाशी जिला के बद्री केदार नाथ मोटर मार्ग पर संकुणा धार में अभी से ही बुरांस के पेड़ों पर फूल खिल गए हैं. फूल भी पूरी तरह से खिले हैं. आमतौर पर यहां बुरांस देर से खिलते हैं, लेकिन अब जल्द ही खिलने लगे हैं. स्थानीय लोग भी बुरांस के खिलने पर कई तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

लोगों का कहना है कि अमूमन बुरांस 15 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के मध्य तक खिलता है, लेकिन मौसम में बदलाव के चलते बुरांस समय से पहले ही खिल रहा है, तो कई इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर बता रहे हैं. जबकि, कुछ लोगों का कहना है बर्फबारी और बारिश में गिरावट के चलते ये परिवर्तन देखने को मिला है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है ये बुरांस की स्वाभाविक प्रक्रिया है.

उत्तराखंड का राज्य वृक्ष

आपको बता दें कि, बुरांस (रोडोडेंड्रोन), उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है. राज्य में बुरांस की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जो ऊंचाई और स्थान के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. आमतौर पर बुरांस लाल, गुलाबी और सफेद रंग के देखने को मिलते हैं. जिसमें लाल रंग के बुरांस का उपयोग ज्यादा किया जाता है. बुरांस में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. इसका जूस और शरबत बेहतर पेय पदार्थ में शामिल है. बुरांस का जूस दिल से लेकर लिवर को स्‍वस्‍थ रखता है. जबकि, पहाड़ों में बुरांस आय का जरिया भी माना जाता है. कई लोग बुरांस के जूस बेचकर से अपनी आजीविका भी चलाते हैं.

बुरांस के जूस के फायदे:

-विशेषज्ञों की मानें तो बुरांस का जूस हृदय संबंधी बीमारियों से बचाता है. -खून की कमी को दूर करता है. -शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है. -उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर में काफी लाभदायक होता है. -लीवर संबंधी बीमारियों को दूर करता है. -बुरांस एंटी ऑक्सीडेंट की पूर्ति भी करता है.

ये भी पढ़ें.

कल पीएम मोदी करेंगे चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ, शहीदों के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget