एक्सप्लोरर

Watch: मथुरा में प्रकट हुए यशोदा के लाल बाल गोपाल, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची हुई है. यहां शुक्रवार रात 12 बजते ही विशेष पूजा शुरू हो गई जिसकी तैयारी में पुजारी लंबे समय से लगे हुए थे.

Janamshtami 2022: मथुरा (Mathura) में श्रीकृष्ण (Shri Krishna) के बाल रूप ने जन्म ले लिया है. ऐसी मान्यता है कि कृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी तिथि को रात 12 बजे हुआ था और इसलिए हर साल इस समय मंदिरों और विशेषकर मथुरा के मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है.

देशभर के मंदिरों में उन्हें माखन और लड्डू का भोग चढ़ाया जाता है. श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के अनुसार यह भगवान कृष्ण की 5248वीं जयंती है. मथुरा के विभिन्न मंदिरों में बुधवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. यशोदा के लाल के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु ब्रजभूमि (BrajBhumi) पहुंचे हैं.

मथुरा के चौराहों को सजाया गया

यहां शुक्रवार सुबह से ही उत्सव मनाया जा रहा है. श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शहनाई और ढोल बजाकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जश्न मनाया. मथुरा के प्रमुख चौराहों को विशेष रूप से इस अवसर के लिए सजाया गया है जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा हुआ है. बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में शुक्रवार को आधी रात के बाद होने वाले मंगला दर्शन की तैयारियों में पुजारी जुटे हुए थे. मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि यह मंदिर का सबसे शुभ समारोह है जिसका आयोजन साल में एक बार होता है. पिछले दो-तीन दिनों में कई लाख लोगों ने मथुरा, वृंदावन, गोकुल, नंदगांव और गोवर्धन के मंदिरों के प्रमुख देवताओं की पूजा की, वहीं बड़ी संख्‍या में लोगों ने शुक्रवार को गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी की. 

जोन के आधार पर सुरक्षा के किए गए इंतजाम

जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पूजा-पाठ में किसी तरह व्यवधान न हो इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रेड जोन और यलो जोन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वैड ने जांच की और आने-जाने वाले एक-एक व्यक्ति की कड़ी तलाशी ली गई. वहीं, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि मथुरा-वृंदावन में व्‍यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. मथुरा एसएसपी अभिषेक यादव ने सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न करने की बात कही. जन्माष्टमी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी मथुरा और वृंदावन पहुंचे. उन्होंने इस अवसर पर अन्नापूर्णा भवन का तोहफा श्रद्धालुओं को दिया. 

ये भी पढ़ें - 

Janmashtami 2022: मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, 'नंद के लाल' के दर्शन को देश-विदेश से ब्रजभूमि पहुंचे श्रद्धालु

Raebareli: रायबरेली में 'हर घर शौचालय' की उड़ी धज्जियां, शौचालय में लकड़ी और कंडे रखने को मजबूर हुए ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget