एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: बुलंदशहर पुलिस ने 300 लुटेरों का डाटा किया ऑनलाइन, अपराध से तौबा करने की दी चेतावनी

UP News: क्राइम कंट्रोल के लिए बुलंदशहर पुलिस ने नया तरीका निकाला है. जमानत पर बाहर चल रहे 300 लुटेरों को पुलिस लाइन में बुलाया गया. जानकारी लेने के बाद लुटेरों का डेटा ऑनलाइन कर दिया.

UP Crime News: बुलंदशहर (Bulandshahr) में पुलिस ने आज रविवार को अपराधियों की मंडी लगाई. पुलिस लाइन में 300 लुटेरों को जनपद के सभी थानों से बुलाया गया. पुलिस ने परिजनों को भी साथ में बुलावा भेजा था. पुलिस लाइन में पहुंचे लुटेरों का डेटा ऑनलाइन कर दिया गया. एसएसपी ने तीन साल के दौरान लूट की घटना में शामिल रहे लुटेरों को हाजिर होने का फरमान सुनाया था. लुटेरों का नाम पता, पता, वल्दियत, हाथ का अंगूठा, आई कनेक्ट, बॉडी मार्क की डिटेल पुलिस ने स्टोर किया. पुलिस ने लुटेरों को अपराध से तौबा करने की चेतावनी दी. लुटेरे जमानत पर जेल से बाहर रह रहे थे. पिछले तीन साल में लूट की एक भी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का डाटा बुलंदशहर पुलिस ने ऑनलाइन कर दिया.

पुलिस लाइन में लगाई गई लुटेरों की मंडी

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान लूट में शामिल रहे लुटेरों की डिटेल्स का सत्यापन करवाया जा रहा है. पता लगाया जा रहा है कि लुटेरों का जमानतदार कौन था, संपत्ति का स्रोत क्या है और वाहन में चार पहिया है या दो पहिया. जानकारी इकट्ठा करने का अभियान डीजीपी के निर्देश पर चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभिभावकों के साथ लुटेरों को भी पुलिस लाइन में बुलाया गया. पुलिस लाइन में हाजिर हुए लुटेरों को अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी गई.

एसएसपी की हिदायत पर परिजन भी पेश

क्राइम कंट्रोल के प्रति कवायद का मकसद लुटेरों की गतिविधियों पर नजर रखना है. लुटेरों का डेटा सार्वजनिक होने से पुलिसकर्मियों का काम आसान होगा. अपराधी पुलिस की निगरानी में रहेंगे. उन्होंने कहा कि अपराध की दुनिया से तौबा करनेवालों का पुलिस स्वागत करती है. सामाजिक जीवन जीने की चाहत रखनेवालों की उन्होंने मदद करने का आश्वासन दिया. श्लोक कुमार ने बताया कि दोबारा अपराध करने पर अपराधियों को पकड़ने का आधार डेटा बनेगा. 

Auraiya Road Accident: औरैया में तेज रफ्तार कार का कहर, भीषण सड़क हादसे में पिता समेत दो बेटियों की मौत, सात घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget