एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: होम ट्यूशन देने वाले टीचर ने की अफसर के घर से 30 लाख की चोरी, ऐसे हुआ खुलासा

Bulandshahr News: आरोपी ट्यूशन टीचर को पता था कि घर में पैसे कहां पर रखे जाते हैं. इसके बाद उसने घर की दूसरी चाबी बनवा ली और फिर जब परिवार के लोग बाहर गए तो मौका देखते ही घर पर हाथ साफ कर दिया.

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार के घर हुई 30 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है. आरोपी टीचर चीफ फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के घर में उनके बच्चों को ट्यूशन देने आता था. बच्चों को ट्यूशन देने की वजह से उसके घर के बाकी सदस्यों के साथ अच्छे संबंध थे. आरोपी ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है. 

दरअसल 29 नवंबर 2022 चीफ फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर की पत्नी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि छठ पूजा पर जब वो अपने घर से बाहर गईं थी तो किसी ने उनके घर से 30 लाख रुपये की चोरी कर ली. शिकायत दर्ज कराने के वक्त ही चोरी का शक घर में ट्यूशन पढ़ाने आने वाले टीचर पर जताया गया. जिसके आधार पर पुलिस ने ट्यूशन टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस ने जब उससे सख्ती से सवाल किया तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लाख 48 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं.

ट्यूशन टीचर ने की घर में चोरी

आरोपी ने बताया कि उसने किसी तरह उनके घर की दूसरी चाबी बनवा ली थी. उसे पता था कि घर में पैसे कहां पर रखे जाते है. आरोपी साल 2017 से ही फूड सेफ्टी अफसर के घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा था. अपना गुनाह कुबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

एएसपी बुलंदशहर अनुकृति शर्मा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ट्यूशन टीचर ने चोरी की बात कबूल कर ली है. वो पीड़ित परिवार के यहां 2017 से ट्यूशन पढ़ा रहा था. उसने पूरे परिवार का विश्वास जीत लिया था. आरोपी को घर के बारे में सारी बातें पहले से पता थीं, उसने चोरी के लिए नकली चाभी बनवा कर घटना को अंजाम दिया. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'ना नौ मन गेहूं हो ही, ना राधे गमन जाएंगे', जातीय जनगणना पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा सपा पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget