एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, अचानक जर्जर बरामदे की छत गिरने से 9 घायल, कई बच्चे भी शामिल

Bulandshahr News: एक स्थानीय नागरिक ने बताया छत काफी पुरानी थी और जर्जर हो चुकी थी, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त छत पर कुछ बच्चे खेल रहे थे. घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं.

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर (Bulandhahr) में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. जहां सोमवार की शाम को अचानक एक घर में बने बरामदे की छत भरभराकर नीचे आ गिरी. घर की ये छत काफी पुरानी थी और जर्जर हालत में थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. बरामदे की छत गिरने से उसके नीचे बैठे नौ लोग घायल हो गए, इनमें बच्चे भी शामिल हैं. 

ये दर्दनाक घटना बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके की है, जहां वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में सोमवार की शाम को घर के कई सदस्य बरामदे में बैठे हुए थे, जबकि कुछ बच्चे बरामदे की छत पर खेल रहे थे, जिसकी हालत बेहद खराब थी. इस बीच अचानक बरामदे की छत भराभराकर नीचे आ गिरी, इससे पहले की कोई कुछ समझ पाते वो इसकी चपेट में आ गए. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गई, लोगों में चीख पुकार मच गई. छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए. 

हादसे की चपेट में कई बच्चे भी आए

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिेए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रशांत कुमार भारती ने बताया जहांगीराबाद पालिका क्षेत्र में वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में सोमवार शाम कुछ बच्चे छत वाले एक बरामदे में खेल रहे थे, तभी बरामदे की छत नीचे गिर गयी जिससे वहां बैठे लोग घायल हो गए.

एक स्थानीय नागरिक ने बताया छत काफी पुरानी थी और जर्जर हो चुकी थी, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त छत पर कुछ बच्चे खेल रहे थे. छत गिरने की वजह से कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: आप सांसद संजय सिंह पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कलियुग का जिक्र कर किसे कह रहे हैं धृतराष्ट्र?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget