एक्सप्लोरर

MP और राजस्थान में BSP कर रही खास एक्शन प्लान पर काम, Mayawati की 9 रैलियों से बदलेंगे समीकरण?

यूपी में मायावती ने सभी 80 सीटों पर लड़ने का प्लान बनाया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मायावती की मौजूदा रणनीतियां कितना फिट बैठती हैं.

Mayawati News: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में न सिर्फ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है बल्कि क्षेत्रीय दलों के लिए भी यह ऐसा मौका है जहां वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी मजबूत मौजदूगी का एहसास करा सकते हैं.

नवंबर में दिसंबर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं. 3 दिसंबर को इन पांचों राज्यों के परिणाम आ जाएंगे. इस बीच क्षेत्रीय दलों ने भी कमर कस ली है. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है.

बसपा ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपने प्रत्याशी उतारे हैं. आगामी चुनावों में बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 9 जनसभाएं करेंगी. मायावती अशोकनगर, निवाड़ी, सागर दमोह, छतरपुर, सतना, दतिया और भिंड, मुरैना में रैलियां करेंगी. मायावती 6, 7, 8, 10 और 14 नवंबर को 5 दिन में 9 सभाएं करेंगी. 

इन रैलियों के जरिए बसपा की कोशिश होगी कि वह एमपी में साल 2018 के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करे या अपना वोट शेयर बढ़ाए ताकि बीजेपी या कांग्रेस के पूर्ण बहुमत हासिल न करने की परिस्थिति में किंग मेकर की भूमिका में रहे. बसपा का यही प्लान राजस्थान में भी है.

2024 में क्या होगा यूपी BJP का प्लान? दिल्ली में मंथन, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी बैठक

UP में क्या होगा?
साल 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा के 6 विधायक जीते थे लेकिन बाद में सभी कांग्रेस के साथ चले गए थे. चुनाव परिणाम के बाद बसपा ने बिना शर्त कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था. लेकिन इस बार पार्टी की राज्य इकाई को स्पष्ट तौर पर यह निर्देश दिया गया है कि अगर किसी को भी समर्थन देने की परिस्थिति बनती है तो वह बिना मंत्रिमंडल में शामिल हुए इस पर फैसला नहीं करेगी.

यूं तो बसपा फिलहाल I.N.D.I.A. अलायंस का हिस्सा नहीं है लेकिन राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. मायावती खुद ये स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होंगी. हालांकि जानकारों का मानना है कि अगर ऐसा होने के आसार बने तो मायावती सीटों पर वार्ता के लिए अपनी पार्टी को इस स्थिति में लाना चाहती हैं कि उस पर कोई दबाव न हो. मायावती राज्यों के विधानसभा चुनाव को इसके लिए सबसे मुफीद मौका मान रही हैं.

यूपी में भी मायावती ने सभी 80 सीटों पर लड़ने का प्लान बनाया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मायावती की मौजूदा रणनीतियां कितना फिट बैठती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget