एक्सप्लोरर

UP Politics: सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ बसपा ने खोला मोर्चा, BSP के सांसद ने किया बड़ा दावा

UP News: बसपा सांसद मलूक नागर ने इंडिया गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि सनातन के खिलाफ बोलने वाले गलत हैं.

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सभी बड़ी पार्टियों ने कमर कस ली है. विपक्षी पार्टियां लगातार महंगाई से लेकर बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम कर रही हैं. वहीं विपक्षी नेताओं की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर मचा सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में अब बहुजन समाज पार्टी सनातन धर्म के खिलाफ बोलने के विरोध में मोर्चा खोलती नजर आ रही है.

दरअसल बीते दिनों तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन समेत उत्तर प्रदेश की बड़ी विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन के खिलाफ जहर उगलते नजर आए थे. जिसे लेकर जनता में भारी आक्रोश देखा गया, वहीं इसे लेकर देशभर के साथ ही राज्य की सियासत काफी गरमा गई थी. ऐसे में इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही कांग्रेस पर बसपा नेता ने हमला किया है.

सनातन के खिलाफ बोलने वाला गलत

बसपा सांसद मलूक नागर (Malook Nagar) ने सनातन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि 'जो सनातन के खिलाफ बोल रहा है वह गलत है, कांग्रेस की जिम्मेदारी है की उसका कोई घटक दल सनातन के खिलाफ न बोले. किसी को भी किसी दूसरे की जाति और धर्म के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है.'

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

मलूक नागर के इन कथनों से स्पष्ट है कि वह इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस का नाम लेकर सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साध रहे थे. फिलहाल मलूक नागर का कहना है कि 'लोगों को कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए. जो देश के लिए काम करता है वह ठीक है.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछड़ों को आरक्षण मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः 
Anupriya Patel Husband Accident: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे, गाड़ी के उड़े परखच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget