एक्सप्लोरर

UP News: बसपा सांसद अतुल राय को बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएसपी सांसद अतुल राय को बड़ी राहत देते हुए, गैंगस्टर एक्ट के मामले अतुल राय की जमानत याचिका मंजूर कर ली है. जिसके बाद अब अतुल राय के रिहा होने की उम्मीद है.

Prayagraj News: यूपी की घोसी विधानसभा सीट से बीएसपी के बाहुबली सांसद अतुल राय को बड़ी राहत मिली है. दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतुल राय की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है. जिसके बाद अब अतुल राय के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो चुका है. अतुल राय को उन पर लगे बाकी के मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है. फिलहाल उनपर लगे गैंगस्टर मामले में उन्हें अब जमानत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की जस्टिस राजवीर सिंह की सिंगल बेंच ने अतुल राय की जमानत याचिका मंजूर की है.

जानकारी के अनुसार वाराणसी के लंका थाना में गैंगस्टर कानून के तहत एक आपराधिक मामले में नामजद बसपा सांसद अतुल राय की जमानत याचिका को इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 27 मार्च को खारिज कर दिया था. इसके बाद अतुल राय की ओर से दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की गई थी. फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 11 अगस्त को जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद अपना फैसला रिजर्व कर लिया था. जिस पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने अतुल राय को बड़ी राहत दी है.

वाराणसी में दर्ज हुआ था गैंगस्टर एक्ट का मामला

अतुल राय के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी के आरोप में वाराणसी के लंका थाने में एक छात्रा ने केस दर्ज कराया था. अतुल राय 22 जून 2019 से जेल में बंद हैं. फिलहाल छात्रा से रेप के आरोप में सांसद अतुल राय बरी हो चुके हैं. वहीं इसी केस के आधार पर अतुल राय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. वाराणसी के लंका थाने में सांसद अतुल राय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था.

हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की मंजूर

बता दें कि गैंगस्टर मामले में दूसरे आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है. इसी आधार पर कोर्ट ने अतुल राय की जमानत मंजूर की है और उन्हें जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया है. अतुल राय पर लगे दूसरे आरोपों में उनपर रिमांड नहीं बना है तो अब वह जेल से बाहर आ जाएंगे. जानकारी के अनुसार अतुल राय के खिलाफ 24 आपराधिक केस दर्ज हैं. इनमें से 12 केस अभी भी लंबित हैं, वहीं बाकी में वह बरी हो चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः 
Muzaffarnagar School Video: मुजफ्फरनगर में स्कूल टीचर तृप्ता त्यागी की बढ़ीं मुश्किलें, यूपी अल्पसंख्यक आयोग ने बुलाया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget