एक्सप्लोरर

BSP नेता आकाश आनंद के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी सरकार पर लगाया था ये आरोप

Akash Anand FIR: बसपा नेता आकाश आनंद ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था. अब आकाश आनंद पर हिंसा भड़काने की कोशिश करने और असंसदीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप है.

Akash Anand News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई. उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंचे बसपा नेता आकाश आनंद ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला था और इस दौरान उन्होंने आंतकवादियों से बीजेपी सरकार की तुलना की थी. आकाश आनंद के विवादित बयान पर अब यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

हिंसा भड़काने और असंसदीय भाषा का है आरोप

बसपा नेता आकाश आनंद समेत सीतापुर से बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव, मिश्रिख से बीआर अहिरवार लखीमपुर खीरी से अंशय कालरा, मोहनलालगंज से राजेश उर्फ मनोज प्रधान और धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी तथा बसपा जिला अध्यक्ष विकास राजवंशी के विरुद्ध पुलिस ने शहर कोतवाली में 171सी 153बी, 505 तथा आरपी एक्ट की धारा 125 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. आकाश आनंद पर हिंसा भड़काने की कोशिश करने और असंसदीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप है.

बीजेपी सरकार को कहा था आतंकवादी सरकार

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने सीतापुर में इलाहाबाद फील्ड पर पांच लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित किया था. इस सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था कि जब भाजपा की लोग वोट मांगने आए तो उनके लिए जूता, चप्पल और लाठी तैयार रखो यही नहीं बीजेपी सरकार को आतंकवादी सरकार तक कह डाला.

पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है- पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा

वहीं इस मामले को लेकर सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच आकाश आनंद ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और वह सपा, कांग्रेस और बीजेपी पर हमलावर है. उनकी चुनावी सभा के भाषणों को लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा है.

BSP Candiate List 2024: BSP ने अमेठी सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, आजमगढ़ से इन्हें टिकट, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget