एक्सप्लोरर

UP Politics: 'आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति छलकपट वाली'- मायावती

बीएसपी चीफ मायावती ने मंगलवार को एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर कहा कि दलितों और पिछड़ों के लिए आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति छलकपट वाली है.

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को आरक्षण विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि दलितों और पिछड़ों के लिए आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति छलकपट वाली है.

बसपा प्रमुख ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक सिलसिलेवार पोस्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. मायावती ने अपने पोस्ट में कहा कि दलितों और पिछड़ों के लिए आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गाँधी की नीति छलकपट वाली है. उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गाँधी की नीति में कोई स्पष्टता नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “देश में वोट की खातिर ये लोग आरक्षण का समर्थन करते हैं, इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की वकालत करते हैं, लेकिन विदेश में ये लोग आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं. इनके इस दोहरे मापदण्ड से लोग सचेत रहें.”

विधेयक को भी पारित नहीं होने दिया- बीएसपी चीफ
मायावती ने कहा कि केन्द्र में इनकी सरकार ने मंडल आयोग की ओबीसी आरक्षण सम्बन्धी रिपोर्ट लागू नहीं की थी. उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस ने तो एससी/एसटी के लिए पदोन्नति में आरक्षण के लिए बसपा के संघर्ष के बाद संसद में लाए गए संविधान संशोधन विधेयक को भी पारित नहीं होने दिया और वह अभी तक लम्बित है.”

कुशीनगर में जाली नोट के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, सपा नेता रफी खान समेत 10 गिरफ्तार

बसपा प्रमुख ने सवाल उठाया, “आरक्षण विरोधी कांग्रेस व अन्य पार्टियों से भी लोग सजग रहें. केन्द्र में रहते तक कांग्रेस सरकार द्वारा जातीय जनगणना नहीं कराना और अब सत्ता से बाहर होने पर इसके लिए आवाज उठाना, यह सब ढोंग नहीं तो और क्या है?”

बता दें कि अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर दिए गए बयान के बाद लगातार बीएसपी चीफ मायावती जुबानी हमले कर रही हैं. उन्होंने सोमवार को भी कांग्रेस पर सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया था. हालांकि तब उन्होंने कुमारी शैलजा के पक्ष में भी लिखा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget