एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा पर बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानें- क्या कहा?

Nagpur Violence Update: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने नागपुर हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सरकार से उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का बयान सामने आया है. बसपा सुप्रीमो ने सरकार से ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह से हालात बेहद खराब हो सकते हैं. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि किसी की कब्र या मजार को तोड़ना ठीक नहीं. इससे आपसी सौहार्द को नुकसान हो रहा है. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नागपुर में हुई हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा- 'महाराष्ट्र में किसी की भी कब्र व मज़ार आदि को क्षति पहुँचाना व तोड़ना ठीक नहीं, क्योंकि इससे वहां आपसी भाईचारा, शान्ति व सौहार्द आदि बिगड़ रहा है. सरकार ऐसे मामलों में खासकर नागपुर के अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे वरना हालात काफी बिगड़ सकते हैं, जो ठीक नहीं.' 

इमरान मसूद ने किया सरकार पर हमला
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी नागपुर में हुई हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना साधा और नफरत की राजनीति करने के आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि "पुलिस तो मूकदर्शक बनी हुई है. पुलिस क्या देखेगी.. मुख्यमंत्री का गृह जनपद है, उन्हें देखना चाहिए कि ये क्या हो रहा है. क्या आगजनी हो रही है. नफरत के नाम पर कहां तक लेकर जाओगे. नफरत के नाम पर अगर आग लगाओगे तो देश में शांति और अमन खराब होगा. इससे तरक्की का रास्ता नहीं खुल सकता. 

उन्होंने कहा कि आप मोहब्बत से काम करना क्यों नहीं चाहते, अब सरकार बनाई है तो सरकार में लोगों के हित का काम कीजिए. लोगों का काम करें. क्यों जो मुंबई औद्योगिक गलियारा हुआ करता था वो अब मंदी की चपेट में आ गया है? क्यों लोगों को नौकरी नहीं मिल रही हैं? अब आप 400 साल पुराने गढ़े मुर्दे उखाड़ने चल दिए हैं. कुछ लोगों का काम देश में नफरत फैलाना है और वो नफरत फैला रहे हैं. उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है और ये देश के लिए बहुत घातक है.  

दरअसल महाराष्ट्र में इन दिनों ने औरंगजेब की कब्र को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच  नागपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसके बाद उपद्रवियों ने कई दुकानों और घरों को निशाना बनाया. इस दौरान कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई. जिसमें डीएसपी समेत कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. 

यूपी में इनपर दांव लगाने की तैयारी में BJP, रेस में ये नाम, इसी महीने होगा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget