एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती का बड़ा एलान, BSP में भतीजे आकाश आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मायावती (Mayawati) ने बीएसपी (BSP) के नेताओं के साथ रविवार को बैठक हुई. बैठक के दौरान नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) मौजूद रहे. इसमें पार्टी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई है.

UP News: लखनऊ में रविवार को बीएसपी (BSP) चीफ मायावती (Mayawati) ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में मायावती के अलावा भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) भी मौजूद रहे. इसके अलावा विधान मंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी नजर आए. बैठक में 28 राज्यों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

सूत्रों की माने तो बीएसपी चीफ ने मीटिंग के दौरान आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. अब आगामी लोकसभा चुनाव और उसकी तैयारियों को लेकर आकाश आनंद का कद बढ़ाए जाने का संकेत मिल गया है. हालांकि आकाश आनंद अभी बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक हैं और मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं.

Harihar Pandey Death: ज्ञानवापी मामले में पूर्व याचिकाकर्ता हरिहर पांडे का निधन, BHU में ली अंतिम सांस, 1991 में दायर की थी याचिका

2017 में मायावती ने किया लांच
मायावती के भतीजे आकाश ने लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की है. साल 2017 में मायावती ने एक रैली में लांच किया गया था. इसी साल जून में आकाश आनंद शादी पार्टी नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से इनकी शादी हुई है. सोशल मीडिया पर आकाश आनंद लगातार एक्टिव रहते हैं. उनके ट्विटर पर करीब 2 लाख फॉलोवर हैं. फेसबुक पर 52 हजार फॉलोवर हैं. इंस्टाग्राम पर 37 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं.

दरअसल, राजस्थान चुनाव के दौरान बीएसपी की जिम्मेदारी आकाश आनंद ने संभाल रखी थी. उन्होंने राज्य में काफी दिनों तक पद यात्रा भी निकाली थी. विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की. पार्टी ने राज्य में करीब 5 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए. इसके बाद आगामी चुनाव के लिहाज से आकाश आनंद की जिम्मेदारी बढ़ाए जाने की चर्चा थी.

लेकिन अब मायावती ने रविवार को लखनऊ में हुई बैठक के दौरान अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी आकाश आनंद को देने का एलान कर दिया है. इस बैठक में बीएसपी के 28 राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा यूपी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. अब आगामी चुनाव के लिहाज से आकाश आनंद की जिम्मेदारी काफी अहम होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget