एक्सप्लोरर

Harihar Pandey Death: ज्ञानवापी मामले में पूर्व याचिकाकर्ता हरिहर पांडे का निधन, BHU में ली अंतिम सांस, 1991 में दायर की थी याचिका

ज्ञानवापी मस्जिद हटाने के लिए याचिका दायर करने वाले 3 याचिकाकर्ताओं में शामिल हरिहर पांडे का निधन हो गया है. दो अन्य याचिकाकर्ता रामरंग शर्मा और सोमनाथ व्यास का पहले ही निधन हो चुका है.

Gyanvapi Case: सन 1991 में वाराणसी के प्राचीन ज्ञानवापी मस्जिद को हटाने के लिए तीन याचिकाकर्ताओं में शामिल हरिहर पांडे का रविवार को निधन हो गया. हरिहर पांडे की उम्र 77 वर्ष थी, जिन्होंने वाराणसी के सर सुंदर दास अस्पताल BHU में अंतिम सांस ली. इस घटना के बाद उनके परिजनों के साथ-साथ वाराणसी के संतों में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी. हरिहर पांडे की निधन को लेकर काशी के संतों ने दुख प्रकट किया है और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है.

1991 में ज्ञानवापी मस्जिद हटाने के लिए दायर की थी याचिका
ज्ञानवापी प्रकरण का प्राचीन मुकदमा- संख्या -610/1991, स्वयंभू आइडल भगवान आदि विशेश्वर के नाम से सन 1991 में वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद को हटाने के उद्देश्य से तीन याचिकाकर्ताओ द्वारा सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की गई. जिनमें रामरंग शर्मा, सोमनाथ व्यास और हरिहर पांडे का नाम शामिल था. काफी वर्ष पहले ही राम रंग शर्मा और सोमनाथ व्यास दो याचिकाकर्ताओ का निधन हों गया था. 

इसके अलावा हरिहर पांडे द्वारा वाराणसी के अन्य प्राचीन मंदिर और सनातन संस्कृति आयोजन को लेकर भी लंबे समय से  संघर्ष किया जा रहा था. काशी ज्ञानवापी मामले में वह 33 वर्षों से मुकदमा लड़ रहे थे. बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ थे और उनका काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सरसुंदर दास अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके दोनों बेटों द्वारा सनातन परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया जा रहा है.

PM Modi Varanasi Visit: दो दिन तक वाराणसी में रहेंगे पीएम मोदी, गलियों और घाटों का करेंगे मुआयना, 900 करोड़ की देंगे सौगात

"इमरजेंसी में भी काफी सक्रिय थे हरिहर पांडे"
हरिहर पांडे के करीबी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने बताया कि  - हम सभी सनातन परंपरा को मानने वालों के लिए हरिहर पांडे जी जाना बहुत दुखद है. हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हैं कि वह अपने चरणों में उन्हें स्थान दें. हरिहर पांडे जी सरल, दृढ़ निश्चयी और सनातन परंपरा के प्रति अपार स्नेह रखने व्यक्ति थे. आज काशी ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के एक युग का अवसान हों गया. भारतीय सनातन संस्कृति और भगवान काशी विश्वनाथ के प्रति उनकी अपार श्रद्धा थी.  

काशी रहते हुए उनसे लगभग हर हफ्ते मुलाकात होती थी और वह जरूर काशी ज्ञानवापी का जिक्र करते थे. हरिहर पांडे जी 70 के दशक में आपातकाल संघर्ष के दौरान काफी सक्रिय थे और लंबे समय तक जेल में भी रहे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री कमलापति त्रिपाठी के काफी धुर विरोधी माने जाते थे. उनकी संयमित दिनचर्या और सनातन के प्रति आस्था आज की पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget