एक्सप्लोरर

Kedarnath News: 'खाली बोतल लाओ 10 रुपये ले जाओ', प्लास्टिक उन्मूलन पर केदारनाथ प्रशासन की अनूठी पहल

Uttarakhand News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन की अनूठी पहल देखने को मिल रही है. जिसमें एक खाली प्लास्टिक बोतल लाने पर दस रुपये दिए जा रहे हैं.

Kedarnath News: केदारनाथ  एवं पैदल मार्ग पर प्लास्टिक उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल शुरू की है. प्रशासन ने एक सामाजिक संस्था के साथ पैदल मार्ग से धाम तक 65 दुकानों पर क्यूआर कोड वाली बोतल बंद पानी दिया गया है. यात्रियों से इन बोतलों की खरीद पर 10 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं. खाली बोतल वापस लाने पर यात्री को दस रुपये लौटाए जा रहे हैं. साथ ही अगर, यात्री बोतल को इधर-उधर फेंक रहा है, तो उसे एकत्रित करने वाले को दस रुपये इनाम में दिए जा रहे हैं. कपाट खुलने के बाद से अभी तक तीन हजार खाली बोतलें एकत्रित की गई हैं. इन बोतलों को जल्द रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा. 

प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान
दरअसल गौरीकुंड से केदारनाथ 18 किमी पैदल मार्ग में प्लास्टिक उन्नमूलन को लेकर प्रशासन विशेष अभियान चला रहा है. एक तरफ जहां सुलभ इंटरनेशनल की ओर से बीते 12 दिनों में सफाई अभियान चलाते हुए अभी तक 70 क्विंटल से अधिक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जा चुका है. जिसमें 35 क्विंटल प्लास्टिक कचरा है. वहीं, प्रशासन प्लास्टिक बोतलों के उन्मूलन के लिए स्वच्छ केदारनाथ मिशन का संचालन कर रहा है. एक सामाजिक संस्था के सहयोग से गौरीकुंड से केदारनाथ तक 65 दुकानों पर क्यूआर कोड बोतल बंद पानी दिया गया है. यात्रियों से निरंतर क्यूआर कोड बोतल खरीदने की अपील की जा रही है. इन बोतलों की खरीद पर ग्राहक से तय मूल्य से दस रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं, जो खाली बोतल जमा करने पर वापस लौटाए जा रहे हैं. 

Gonda News: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, धर्मगुरुओं के साथ डीएम, पुलिस अधीक्षक की बैठक

खाली बोतल लाओ 10 रुपये ले जाओ

खाली बोतलों को जमा करने के लिए गौरीकुंड, केदारनाथ मंदिर परिसर और केदारपुरी में तीन डिपोजिट सेंटर बनाए गए हैं. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ धाम में प्लास्टिक कचरे की समस्या को दूर करने और यात्रियों में जागरूकता को लेकर पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है. जिसके तहत क्यूआर कोड की प्लास्टिक बोटल को धाम से वापस लाने पर दस रुपये दिये जा रहे हैं. अगर यह बोतल यात्री धाम में छोड़ देता है और कोई दूसरा यात्री उसे उठाकर ले आता है तो उसे 10 रुपये इनाम में दिए जा रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से पहली बार ये पहल की गई है, जिसका हर कोई स्वागत कर रहा है.

ये भी पढ़ें- 

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget