एक्सप्लोरर

यूपी: ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि देवकी नंदन कुम्हेरिया नहीं रहे, मथुरा में ली अंतिम सांस

ब्रज भाषा के बड़े साहित्यकारों में से एक देवकी नंदन कुम्हेरिया का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने ब्रजभाषा को अपनी कई रचनाओं से उन्नत बनाया. वे 87 के थे.

मथुरा. एजेंसी. ब्रज साहित्य परिषद न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष और ब्रजभाषा के कवि एवं साहित्यकार देवकी नंदन कुम्हेरिया का निधन हो गया है। वे 87 वर्ष के थे. कुम्हेरिया ने मंगलवार सुबह बड़ा बाजार स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे. कुम्हेरिया ने 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का विरोध किया था, जिसके कारण उन्हें 19 महीने जेल में काटने पड़े थे. बाद में मुलायम सिंह यादव की पूर्व राज्य सरकार ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप में सम्मानित किया था.

कुम्हेरिया ब्रजभाषा के मूर्धन्य कवि थे. पिछले छह दशक में ब्रज भाषा की अपनी कविताओं से कवि सम्मेलनों में हास्य की फुहारें छोड़कर मशहूर हुए कुम्हेरिया की ‘ब्रज रस माधुरी’, ‘पत्नी-पुराण’, ‘गिर्राज-वंदना’ तथा ‘हम फागुन में ससुरार गए’ जैसी रचनाएं हमेशा याद की जाती रहेंगी.

कई सम्मान मिले

उन्हें श्रीनाथद्वारा साहित्य-मण्डल ने ‘ब्रजभाषा-विभूषण’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया था. इसके अतिरिक्त उन्हें ‘श्री पीतलिया-स्मृति सम्मान’ तथा ‘महाकवि सूर सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया.

उप जिलाधिकारी राहुल यादव ने कुम्हेरिया के निधन को अपूरणीय क्षति बताया. पुलिस उपाधीक्षक सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने कुम्हेरिया के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें उनके बड़े बेटे कृष्णकांत कुम्हेरिया ने मुखाग्नि दी.

ये भी पढ़ें.

यूपी: कौशांबी से आई दिल दुखाने वाली तस्वीर, बार-बार खाना मांगने पर किसान ने अपने ही बेटे को जंजीर से जकड़ दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget