एक्सप्लोरर

लोकप्रिय धारावाहिक 'बालिका वधु' फिर से टीवी पर हुआ शुरू

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान पुराने चर्चित टीवी शो को फिर से प्रसारित करने का चलन चल रहा है।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान पुराने चर्चित टीवी शो को फिर से प्रसारित करने का चलन चल रहा है। इसी चलन को ध्यान में रखते हुए लोकप्रिय धारावाहिक 'बालिका वधु' एक फिर से टीवी पर शुरू किया गया है। धारावाहिक में 'आनंदी' का मुख्य किरदार निभाने वाली अविका गौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए इसके टीवी पर दोबारा शुरू होने की जानकारी साझा की है। इस वीडियो में लोकप्रिय धारावाहिक 'बालिका वधु' के टाइटल ट्रैक 'छोटी सी उम्र में' को देखा जा सकता है, जो कि एक राजस्थानी लोकगीत है। अविका ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, बालिका वधू को एक बार फिर से प्रसारित किया जा रहा है। मैं बहुत अभिभूत हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी पूर्व सह-कलाकारों को धन्यवाद भी दिया। 'बालिका वधू' 21 जुलाई 2008 को कलर्स चैनल पर लॉन्च किया था, जो कि 2016 तक चला था। इस चैनल की शुरूआत भी इस धारावाहिक की लॉन्चिंग के साथ ही उसी दिन हुई थी। इस धारावाहिक में जग्या और आनंदी की कहानी ने हर किसी के दिल को छू लिया था। बाल विवाह की पृष्ठभूमि पर आधारित शो की कहानी राजस्थान की परंपराओं को भी दशार्ती है। धारावाहिक में आनंदी के पिता का रोल निभाने वाले भैरों यानी अनूप सोनी ने भी ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। सोनी ने ट्वीट किया, 13 अप्रैल से एक बार फिर कलर्स चैनल पर जगिया और आनंदी आ रहे हैं। 'बालिका वधू' सोमवार से शुक्रवार शाम छह बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। इससे पहले दूरदर्शन चैनल ने 'रामायण', 'महाभारत', 'ब्योमकेश बख्शी', 'सर्कस', और 'श्रीमान श्रीमति' सहित कई लोकप्रिय शो दोबारा से शुरू किए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget