एक्सप्लोरर

इरफान खान के असामयिक निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान ने बुधवार को आखिरी सांस ली। वह सिर्फ 54 साल के थे।

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान ने बुधवार को आखिरी सांस ली। वह सिर्फ 54 साल के थे। फिल्म उद्योग ने दुख के साथ-साथ उनके निधन पर अविश्वास व्यक्त करने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की। अमिताभ बच्चन ने लिखा, "इरफान खान के निधन की अभी खबर मिली.यह अत्यंत विचलित करने वाली और दुखद खबर है . एक असाधारण प्रतिभा . एक विनम्र सहयोगी . सिनेमा की दुनिया में एक महान योगदानकर्ता. हमें बहुत जल्द छोड़ गए. एक बहुत बड़ा रिक्त स्थान छोड़ गए. प्रार्थना और दुआ।" पाश्र्वगायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, "बहुत गुणी अभिनेता इरफान जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।" तमिल सिनेमा आइकन और राजनेता कमल हासन ने लिखा, "बहुत जल्द छोड़ गए इरफान खान जी। आपका काम हमेशा मुझे आश्चर्यचकित करता था। मैं जिन बेहतरीन कलाकारों को जानता हूं आप उनमें से एक थे, काश आप और वक्त हमारे साथ रह पाते। आप और अधिक समय के हकदार थे। इस समय में परिवार को शक्ति मिले।" अजय देवगन ने लिखा, "इरफान के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दिल टूट सा गया। भारतीय सिनेमा के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्नी और बेटों के प्रति गहरी संवेदना, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।" निमृत कौर ने लिखा, "इरफान खान के निधन के बारे में जानकर मेरे सदमे और डर को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इस गंभीर समय पर मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। भारत ने आज अपना सबसे बड़ा आइकन खो दिया। ये दुनिया गरीबों के लिए छोड़ दिया ..हैशटैगइरफानखान।" परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "इरफान सर आप सबसे अच्छे और कूल इंसान थे। आपके साथ हर बातचीत यादगार थी। दुनिया ने सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता, सबसे अच्छे इंसान और एक वास्तविक फाइटर को खो दिया है !! परिवार को मेरा ढेर सारा प्यार और सांत्वना।" अनुष्का शर्मा ने लिखा, "मैं भारी मन से ये ट्वीट पोस्ट कर रही हूं। एक अभूतपूर्व अभिनेता, उनके प्रदर्शन मेरे लिए प्रेरणा की तरह हैं। उन्होंने अपने जीवन के लिए संघर्ष किया, लेकिन दुख की बात है कि वे आज हमें छोड़ गए। ओम शांति।" सोनम कपूर ने ट्वीट किया, "आपकी आत्मा को शांति मिले इरफान सर, आपको इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि आपकी दया और प्रोत्साहन का मेरे लिए क्या मोल है। आपके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना।" कंगना रनौत की टीम ने उनकी ओर से ट्वीट किया, "यह दिन एक अंधकार, अशांत गंभीर भावना के साथ आया है। इरफान खान एक महान और सेल्फमेड कलाकार थे, उन्होंने टीवी धारावाहिकों में छोटी भूमिकाएं करने से लेकर एकेडमी अवार्ड जीतने वाले अभिनेता के तौर पर काम किया है। उनके निधन से मेरा मन अत्यंत दुखी है।" रवीना टंडन ने ट्वीट किया, "एक शानदार सह-कलाकार, एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, एक बहुत ही अच्छे इंसान, इरफान खान, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता। हमने आपको बहुत जल्द खो दिया! अविश्वसनीय। ओम शांति।" फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्वीट किया, "तबाही..। इरफान खान मैं आपका आभारी हूं। इसका कारण हमेशा से हमारे बीच रहने वाला छोटा रहस्य होगा। कुछ ऐसा कि लगता है हमने आज की उसे साझा किया है। फिर मिलेंगे। तब तक आप अपनी असाधारण कला के माध्यम से इस दुनिया में रहेंगे।" प्रतिष्ठित कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर ने लिखा, "इरफान खान के बारे में सुनकर काफी बुरा लगा। लॉकडाउन के बाद उनसे मिलने जाने वाला था। उनके जैसे एक महान कलाकार को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में विंध्य त्रिकोण बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र, 1.84 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
योगी सरकार में विंध्य त्रिकोण बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र, 1.84 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget