एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

12 साल की थीं Tabu जब बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने उन्हें देखते ही कर लिया था ये फैसला

बॉलीवुड में जितने कलाकार उतने किस्से। अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तबु से जुड़ा एक किस्सा जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

बॉलीवु़ड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तबु आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने टेलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया है। हालांकि उनकी बड़ी बहन फराह जो फिल्मों में एक सफल अभिनेत्री रही हैं।लेकिन फिल्मों में काम करना तो जैसे तबु की किस्मत में ही था और इंडस्ट्री का जो एक बड़ा दिग्गज उनकी बड़ी बहन फराह को डेब्यू फिल्म देने वाला था, उसने उनकी जगह तब्बू को लेकर फिल्म बनाई। यह दिग्गज और कोई नहीं बल्कि सदाबहार हीरो देवानंद थे। जो नन्हीं तब्बू को देखने के बाद उन्हें भुला नहीं पाए और तीन दिन में ही उन्हें ध्यान में रखते हुए एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख डाली।

tabu

दरअसल हुआ यूं कि देवानंद को अपनी एक फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश थी। इंडस्ट्री में यह बात सब जानते थे। उन दिनों फराह नाज और तबस्सुम यानि तबु के माता-पिता हैदराबाद में रहते थे। तबु एक मध्यमवर्गी परिवार से थीं। जिसे देवानंद के एक परिचित जानते थे। उन्होंने फराह के माता-पिता से कहा कि देवानंद को नई हीरोइन चाहिए, वो चाहें तो उनकी बेटी के लिए बात की जा सकती है। देवानंद ने उस व्यक्ति के जरिए से नाज परिवार को अपना मेहमान बना कर बॉम्बे (Mumbai) बुला लिया। इतना ही नहीं देव साहब ने उनके आने-जाने, ठहरने के और बाकी खर्च भी खुद उठाए।

dev

फराह से मिलने के बाद देवानंद खुश हुए और उनकी मां से कहा कि फराह को अपनी अगली फिल्म में हीरोइन के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन इसी दौरान देवानंद के दोस्त यश चोपड़ा भी अपनी नई फिल्म फासले के लिए हीरोइन ढूंढ रहे थे, जिसमें वह बेहतरीन गायक महेंद्र कपूर के बेटे रोहन कपूर को लॉन्च करने वाले थे। यश चोपड़ा को जब देवानंद की नई खोज का पता चला तो उन्होंने इस सदाबहार हीरो से कहा कि फराह को फासले में रोहन के साथ लॉन्च करने दें। दरियादिल देवानंद, यश चोपड़ा की बात मान गए।

tabu

लेकिन इन सबके बीच इस पूरे घटनाक्रम में देवानंद फराह की छोटी बहन तबस्सुम नाज उर्फ तब्बू को नहीं भूले। तब्बू को लेकर उनके दिमाग में एक फिल्म का आइडिया आया। देवानंद फिल्में लिखने के लिए महाबलेश्वर के एक होटल में जाया करते थे। वो तुरंत वहां पहुंचे और तीन दिन में ही अपनी फिल्म हम नौजवान का पहला ड्राफ्ट लिख डाला। उन्होंने तब्बू के माता-पिता से कहा कि उनके पास एक बोल्ड विषय है, जिसमें तब्बू को कुछ बोल्ड दृश्य करने होंगे। फिल्म की कहानी किशोरवय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका तीन रसूखदार परिवारों के नौजवान रेप करते हैं। देवानंद मामले की जांच करने वाले अफसर हैं, जो लड़की को न्याय दिलाते हैं। तब्बू के माता-पिता देवानंद को ना नहीं कह सके। देवानंद ने तब्बू को लेकर गुपचुक तरीके से महीने भर में शूटिंग कर डाली। हालांकि हम नौजवान निर्देशक देवानंद की फ्लॉप फिल्मों की एक और कड़ी साबित हुई और इसके बाद तब्बू पढ़ाई-लिखाई में जुट गईं। फिर कई साल बाद निर्माता बोनी कपूर की फिल्म प्रेम में तबु संजय कपूर के साथ नजर आईं। वैसे यह प्रेम छह महीने में बननी थी परंतु तमाम गलत वजहों से चार साल में पूरी हुई। जिसका खामियाजा तब्बू को उठाना पड़ा क्योंकि उन्होंने निर्माता के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे कि जब तक प्रेम पूरी होकर रिलीज नहीं हो जाती, वह कोई और फिल्म साइन नहीं करेंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता की समस्याओं का हो त्वरित समाधान', CM धामी ने जनसुनवाई में दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
'जनता की समस्याओं का हो त्वरित समाधान', CM धामी ने जनसुनवाई में दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
बंगाल में CM योगी ने जहां किया प्रचार, वहां बीजेपी का स्ट्राइक रेट धुआंधार; TMC का बुरा हाल
बंगाल में CM योगी ने जहां किया प्रचार, वहां बीजेपी का स्ट्राइक रेट धुआंधार; TMC का बुरा हाल
उत्तराखंड में वायरल पत्र से सियासी हलचल, विधायक अरविंद पांडेय से बीजेपी ने मांगा स्पष्टीकरण
उत्तराखंड में वायरल पत्र से सियासी हलचल, विधायक अरविंद पांडेय से बीजेपी ने मांगा स्पष्टीकरण
'अखिलेश की खटिया खड़ी और बिस्तरा गोल...', शिवपाल यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार
'अखिलेश की खटिया खड़ी और बिस्तरा गोल...', शिवपाल यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार

वीडियोज

West Bengal Result: बंगाल में पहली बार भगवा राज? | Mamata | Vote Counting | BJP Vs TMC
West Bengal Result: रुझानों में BJP की बमबम! | Mamata | Vote Counting
West Bengal Election Result Vote Counting: बंगाल में बीजेपी की सरकार पक्की? | TMC Vs BJP | Mamata
West Bengal Result: ममता को बड़ा झटका, सत्ता से दूर होती TMC? | Mamata | Vote Counting
West Bengal Election Results 2026 Updates: बंगाल में भगवा लहर, BJP मजबूत | Mamata Banerjee | TMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
बंगाल में CM योगी ने जहां किया प्रचार, वहां बीजेपी का स्ट्राइक रेट धुआंधार; TMC का बुरा हाल
बंगाल में CM योगी ने जहां किया प्रचार, वहां बीजेपी का स्ट्राइक रेट धुआंधार; TMC का बुरा हाल
Kerala Election Result 2026: केरल में कैसे पड़ी 'पंजे' की छाप, जानें यहां की सियासत में कांग्रेस ने कैसे की वापसी?
केरल में कैसे पड़ी 'पंजे' की छाप, जानें यहां की सियासत में कांग्रेस ने कैसे की वापसी?
सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे
सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे
Raja Shivaji BO Day 4 Live: पहले मंडे भी गर्दा उड़ा रही 'राजा शिवाजी'! दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 34 करोड़ के पार
पहले मंडे भी गर्दा उड़ा रही 'राजा शिवाजी'! दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 34 करोड़ के पार
Election Result 2026: 4 मई को 5 राज्यों का चुनाव परिणाम, पश्चिम बंगाल में TMC या BJP किसे मिलेगा जनादेश का साथ
Election Result 2026: 4 मई को 5 राज्यों का चुनाव परिणाम, पश्चिम बंगाल में TMC या BJP किसे मिलेगा जनादेश का साथ
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
PM Kisan 23rd installment: किसान निधि योजना की 23वीं किस्त से पहले ये काम जरूर कर लें किसान, नहीं तो खाते में नहीं आएंगे पैसे
किसान निधि योजना की 23वीं किस्त से पहले ये काम जरूर कर लें किसान, नहीं तो खाते में नहीं आएंगे पैसे
Embed widget