रामानंद सागर की Ramayan में सीता अपहरण देख कर खुद शो के 'रावण' हुए भावुक
रामानंद सागर की रामायण 33 साल बाद भी टीवी पर खूब धूम मचा रही है। दर्शक एक बार फिर इस पौराणिक शो को भरपूर प्यार दे रहे हैं

कोरोनावायस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर का मशहूर सीरियल रामायण खूब धूम मचा रहा है। दर्शक इस सीरियल के लिए वैसे ही एक्साइटेड हैं जैसा कि कभी 90 के दशक में हुआ करते थे। वहीं जब से ये सीरियल दूरदर्शन पर फिर से स्टार्ट हुआ है तभी से इस धारावाहिक के सभी किरदार भी चर्चा में आ गए हैं। इस सीरियल के सभी किरदारों को लोग असली में सच समझकर उन्हें पूजने लगे थे और रावण से नफरत करने लगे थे।

वरिष्ठ गुजराती अभिनेता अरविंद त्रिवेदी, जिन्होंने रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाकर पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल की थी, वे फिर से प्रसारित हो रहे शो को देख भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने उम्र के 80 के दशक में कदम रख चुके त्रिवेदी सीता अपहरण एपिसोड बहुत गौर से देख रहे हैं।























