एक्सप्लोरर

आसान नहीं था कॉमेडी का किंग बनने तक का सफर, पिता की मौत के बाद Kapil Sharma ने किया था पीसीओ में भी काम

अपने मजाकिया अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने का सपना करोड़ों लोग देखते हैं

कॉमेडी के किंग  (Comedy King) कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show)  के शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। हर किसी को उनके शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। वो कहते हैं कि रुलाने से ज्यादा हसाना बहुत मुश्किल होता है और यही मुश्किल काम करते हैं कपिल शर्मा (Kapi Sharma). लोगों की जिन्दगी में खुशी और मुस्कान लाने का काम करने वाले कपिल शर्मा आज भले ही एक बड़े स्टार बन चुके हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें काम के लिए बहुत धक्के खाने पड़ते थे। कपिल शर्मा से कॉमेडी का किंग बनने का उनका सफर आसान नहीं बल्कि बेहद मुश्किलों भरा था। लेकिन उन्होंने कभी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। इसी के चलते आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको कपिल शर्मा की जिन्दगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से आपको बताने जा रहे हैं।

कपिल शर्मा सिर्फ 23 साल के थे जब उनके पिता का देहांत कैंसर की बीमारी से हुआ। कपिल के पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। पिता की मौत ने कपिल को पूरी तरह से बेबस कर दिया। उस वक्त उनका घर रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक पंजाब में हुआ करता था और मां एक साधारण हाउस वाइफ थी। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी कपिल पर आ गई। हालांकि पिता की मौत के बाद पुलिस में उनकी जगह कपिल को नौकरी मिल रही थी लेकिन कपिल ने इंकार कर दिया जिसके बाद उनके बड़े भाई को वो नौकरी मिली।

घर की जिम्मेदारी में हाथ बटाने के लिए कपिल ने पीसीओ में नौकरी की।इस बात का खुलासा खुद उनकी मां ने ही किया था। किसी तरह अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो मुंबई आ गए अपने सपनों को पूरा करने के लिए। जहां कपिल ने पंजाबी चैनल एमएच वन (MH1) के कॉमेडी शो 'हंसदे हंसांदे रओ' से अपने करियर की शुरूआत की।लेकिन कपिल को पहचान मिली तो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' (The Great Indian Laughter Challenge) से। इस शो 3 सीजन के लिए कपिल ने अमृतसर में ऑडिशन दिया था, लेकिन वहां वो रिजेक्ट हो गए। फिर ऑडिशन देने के लिए वो दिल्ली गए और वहां से कपिल का सेलेक्शन हो गया। फिर 2007  में उन्होंने ये शो जीता जहां कपिल को 10 लाख रुपये मिले। फिर क्या था इसके बाद उन्हें सोनी चैनल के मशहूर कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' (Comedy Circus) में हिस्सा लिया। इसे जीतने के बाद साल 2013 में कपिल ने अपने बैनर 'के9 प्रोडक्शन' (K9 Production)  तले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' (Comedy Nights With Kapil) लॉन्च किया और तभी से वो बन गए कॉमेडी के किंग।

कपिल शर्मा ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। ऐसा कोई स्टार नहीं है जो उनके शो पर आकर अपनी फिल्म का प्रमोशन ना करता हो। इसके अलावा कपिल शर्मा का नाम 2013 में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी शामिल हो चुका है। इस मैग्जीन में कपिल को 93वां स्थान मिला और 2014 में वह 33वें स्थान आ गए। इतना ही नहीं कपिल शर्मा को एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सीएनएन आईबीएन ने इंडियन ऑफ द ईयर 2013 घोषित किया था।

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget