एक्सप्लोरर

UP: बिजनौर में पटाखा फैक्टरी में लगी आग, पांच की झुलसने से दर्दनाक मौत

यूपी के बिजनौर में दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां पटाखा फैक्टरी में बारूद में आग लगने से जबरदस्त धमाका हुआ. देखते देखते काम कर रहे पांच मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई.

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पटाखा फैक्टरी में रखे ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट हो जाने से वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गयी. धमाके के सिलसिले में फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

कमरे में आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार दोपहर जिले के बख्शीवाला गांव में एकांत में बने युसुफ नामक व्यक्ति के मकान के कमरे में आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था. उन्होंने बताया कि नौ मजदूर वहां पटाखे बना रहे थे तभी बारूद में आग लग गयी जो कमरे में फैल गयी.

सिंह ने बताया कि घटना के बाद चार श्रमिक वहां से निकल गये, लेकिन पांच अन्य आग में घिर गये जिनकी झुलसने से मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि उनकी पहचान वेदपाल, चिंटू, प्रदीप, सोनू और ब्रजपाल के रूप में की गयी है.

फैक्टरी मालिक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर निकटवर्ती बुखारा के रहने वाले थे. अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पटाखा फैक्टरी संचालक युसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग लगने की घटना के लगभग 20 मिनट के भीतर दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया.

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि आतिशबाजी वैध लाइसेंस पर बनायी जा रही थी. उन्होने बताया कि आग लगने के कारण की गहनता से जांच करायी जा रही है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का किसानों ने किया विरोध, दिखाये काले झंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget