एक्सप्लोरर

MLC Election Result: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 में से BJP ने जीती 3 सीटें, मेरठ में हुआ बड़ा उलटफेर

बीजेपी ने चार में से तीन सीटें जीतकर बेहतर प्रदर्शन किया है. बीजेपी की तरफ से लखनऊ खण्ड पर उमेश द्विवेदी, मेरठ खण्ड सीट पर श्रीचंद शर्मा और बरेली मुरादाबाद सीट पर डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लो ने जीत दर्ज की.

लखनऊ. यूपी में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटों पर हुए विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं. सत्ताधारी दल बीजेपी ने 6 में से 3 सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं, सपा सिर्फ एक सीट ही अपने नाम कर पाई. दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में कामयाब रहे. बता दें कि बीजेपी ने पहली बार शिक्षक एमएलसी चुनाव में 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी ने चार में से तीन सीटें जीतकर बेहतर प्रदर्शन किया है. बीजेपी की तरफ से लखनऊ खण्ड पर उमेश द्विवेदी, मेरठ खण्ड सीट पर श्रीचंद शर्मा और बरेली मुरादाबाद सीट पर डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लो ने जीत दर्ज की.

वहीं, वाराणसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीते. यहां बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था. इसके अलावा आगरा खण्ड सीट पर निर्दलीय आकाश अग्रवाल और गोरखपुर फैजाबाद सीट पर निर्दलीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की. ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक मारी है तो उमेश द्विवेदी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है.

मेरठ में हुआ उलटफेर शिक्षक खण्ड के चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर मेरठ सीट पर हुआ है. यहां इन चुनाव में सबसे बड़ा चेहरा माने जाने वाले माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के ओम प्रकाश शर्मा चुनाव हार गए हैं. 48 वर्षों के बाद बीजेपी ने उनका वर्चस्व तोड़ा है.

2014 में हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने एक सीट बरेली मुरादाबाद की जीती थी जिसपर संजय मिश्रा विजयी हुए थे जो इस बार चुनाव हार गए. माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने 2014 में 3 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसमें ओम प्रकाश शर्मा मेरठ खण्ड सीट पर जीते थे जो इस बार 48 सालों में पहली बार हारे हैं. आगरा खण्ड सीट पर शर्मा गुट के ही जगजीत किशोर जयंत जीते थे. गोरखपुर फैज़ाबाद सीट पर शर्मा गुट के ही ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीते थे जो इस बार भी विजयी हुए हैं. वहीं, वाराणसी सीट पर चंदेल गुट के चेत नारायण सिंह जीते थे. लखनऊ सीट पर उमेश द्विवेदी जीते थे, तब उन्हें निर्दलीय जीत हासिल हुई थी. इस बार वे बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर दोबारा जीते हैं.

ये भी पढ़ें:

बरेली: बीजेपी ने एक और किला फतेह किया, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर किया कब्जा

अयोध्या में होगी फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग! अक्षय कुमार ने मांगी सीएम योगी आदित्यनाथ से इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget