एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में कौन होगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष? इन नामों की है चर्चा

UP: यूपी में जल्द ही नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है. इनकी नियुक्ति के बाद पार्टी में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. इस पद के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है.

UP: उत्तर प्रदेश बीजेपी को अब नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार है. चर्चा है कि इसी महीने यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि 20 और 21 मई को जयपुर में राष्ट्रीय परिषद होनी है. इससे पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने की चर्चा काफी तेज है. नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही कई और संगठनात्मक बदलाव बीजेपी में देखने को मिलेंगे.

दिखेंगे कई बदलाव

बीजेपी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर काम करती और ऐसे में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंत्री बन गए हैं. उसके बाद से ही चर्चा है कि अब जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है. नये अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही कई अन्य बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें सबसे बड़ा बदलाव युवा मोर्चा में देखने को मिल सकता है. यहां भी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है.

Jot Singh Bisht Resigns: वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

लिस्ट में इनका नाम है आगे

प्रांशु दत्त द्विवेदी एमएलसी बन चुके हैं. युवा मोर्चा में जो नाम ज्यादा चर्चा में हैं उनमें वर्तमान में राष्ट्रीय युवा मोर्चा टीम में शामिल वैभव सिंह, प्रदेश की युवा युवा मोर्चा टीम में शामिल हर्षवर्धन, मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे अभिषेक कौशिक और युवा मोर्चा के ही पदाधिकारी राहुल राज रस्तोगी और कमलेश मिश्रा का नाम सुर्खियों में है.

इन्हें भी मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

जाहिर है जब प्रदेश अध्यक्ष नया आएगा तो पार्टी के अलग-अलग मोर्चों में भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति होगी. ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप अब मंत्री बन चुके हैं ऐसे में ओबीसी मोर्चा को भी नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. यहां भी कई नाम चर्चा में है. जबकि बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सबसे ज्यादा नाम अगर किसी का चर्चा में है तो वह अपर्णा यादव बिष्ट का है.

वो इसी साल चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़ बीजेपी में आई है. इसके अलावा युवा मोर्चा की सह प्रभारी अर्चना मिश्रा का भी नाम चर्चा में है. हालांकि अभी तक गीता शाक्य जो राजसभा सदस्य हैं वह महिला मोर्चा की कमान संभाल रही है.

जाति और क्षेत्रीय समीकरणों पर रहेगा ध्यान

इतना ही नहीं दयाशंकर सिंह जो वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं वह भी मंत्री बन चुके हैं. वहां पर भी नए उपाध्यक्ष की नियुक्ति होनी है. इसके अलावा अरविंद कुमार शर्मा जो बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं वह भी मंत्री बन चुके हैं तो जाहिर है कि वहां पर भी उपाध्यक्ष को नियुक्त किया जाएगा. हालांकि यह सारे परिवर्तन 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे. इनमें जाति और क्षेत्रीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें-

UP News: कोविड अस्पताल से बुजुर्ग के लापता होने पर SC की यूपी सरकार को फटकार, कहा- 'क्या वह हवा में गायब हुए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget