एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- 'कोर्ट के तय समय पर ही होंगे निकाय चुनाव'

Kasganj News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश में चौतरफा विकास हुआ है. इस यात्रा का आम चुनाव में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है.

Kasganj News: कार्यकर्ता सुनील वार्ष्णेय के विवाह समारोह में कासगंज (Kasganj) पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव कोर्ट द्वारा दी गई समय सीमा के अनुसार ही कराए जाएंगे. साथ ही समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि समाज के पिछड़े वर्ग के आरक्षण को खत्म कराने की साजिश समाजवादी पार्टी द्वारा रची गई थी जो कामयाब नहीं हो सकी.

भारतीय जनता पार्टी संविधान में निहित आरक्षण के तहत ही निकाय चुनाव कराएगी, भूपेंद्र चौधरी ने बात करते हुए संगठन में आंशिक बदलाव और कार्यकाल बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं. साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के चौतरफा विकास को 2024 की जीत का मूल मंत्र बताया है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2024 तक बढ़ाया गया है. इसके दृष्टिगत प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का भी कार्यकाल बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में और जिले में संगठन में आंशिक तौर पर बदलाव किया जाएगा.

'कोर्ट की तय समय सीमा पर ही निकाय चुनाव कराए जाएंगे'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यहां आरएसएस कार्यकर्ता सुनील वार्ष्णेय के विवाह समारोह में हिस्सा लेने आए थे. उन्होंने विवाह से पूर्व एक होटल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से बात की. निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट की तय समय सीमा पर ही निकाय चुनाव कराए जाएंगे. पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने ही पिछड़ा वर्ग आरक्षण को खत्म करने का षडयंत्र रचा था जिसमें वे सफल नहीं हो सके.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी पिछड़ा वर्ग आरक्षण के आधार पर चुनाव कराएगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौतरफा विकास हुआ है. राहुल गांधी की यात्रा का आम चुनाव में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. 

'पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में बीजेपी  से चुनाव लड़ने का मौका अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा. पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है. उन्होंने कहा कि सांसद और मंत्री प्रवास कार्यक्रम के तहत पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने की योजना है. उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी को अनर्गल बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए अमृत काल के बजट की भी सराहना की.

यह भी पढ़ें: Cow Love Day: योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह ने मनाया 'काऊ लव डे', गायों के बीच दिखा अनोखा अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget