एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या में बीजेपी के बागियों ने बढ़ाई मुसीबत, कहा- 'पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ तो हैं लेकिन....'

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा के बागियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया कि उन्हें कमल का सिंबल भले ना मिला हो लेकिन वो भगवा झंडा लेकर चुनाव लड़ेंगे अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी की मुश्किल बढ़ जाएंगी.

UP Nikay Chunav 2023 Date: अयोध्या नगर निगम चुनाव में बागी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं हालांकि बागी दावा करते हैं कि वह योगी और मोदी के साथ हैं, लेकिन उन्हें इस बात पर भी नाराजगी  है कि 2017 से पहले कांग्रेस में रहने वाले जिस प्रत्याशी को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है वो पहले बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी करता रहा है. ऐसे में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज टिकट देने की वजह क्या है और इसका जवाब जनता देगी.

भाजपा के बागियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाकायदा एलान किया कि उन्हें कमल का सिंबल भले ना मिला हो लेकिन वो भगवा झंडा लेकर चुनाव लड़ेंगे अगर ऐसा हुआ तो कमल के सामने भगवा चुनौती के रूप में खड़ा दिखाई देगा. टिकट मिलने से पहले ही भाजपा से मेयर पद के लिए अपनी पत्नी अनीता पाठक का नामांकन कर चुके शरद पाठक बाबा ने उन पार्षद उम्मीदवारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिनको बीजेपी से टिकट नहीं मिला है, हालांकि सभी यह कहते हुए दिखाई दिए कि वह मोदी जी के साथ हैं और योगी जी के साथ हैं. केवल भाजपा के अभिभावकों को यहां की स्थिति बताने और उन तक बात पहुंचाने के लिए वह सब चुनाव लड़ रहे हैं. 

बागियों ने बनाई जबरदस्त रणनीति

इन सभी की सबसे बड़ी शिकायत अयोध्या के मेयर प्रत्याशी घोषित किए गए गिरीशपति त्रिपाठी को लेकर है, जो 2017 तक कांग्रेस पार्टी के सक्रिय मेंबर थे. इसके बाद भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें टिकट भी दे दिया. अब टिकट ना मिलने से नाराज प्रत्याशी सवाल उठा रहे हैं कि ऐसी कौन सी मजबूरी है कि जो शख्स 2017 तक भाजपा को गाली देता था उसे टिकट दे दिया गया? ऐसे में पार्टी के फैसले से नाराज नेता बैठक कर नई रणनीति बना रहे हैं और अगर उनकी रणनीति सफल रही तो बीजेपी को अपनों से नुकसान होना तय है. 

जाहिर है कि अयोध्या नगर निगम में बागी भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं क्योंकि वो कमल के मुकाबले भगवा झंडा लेकर प्रचार करेंगे और चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में कमल के सामने भगवा खड़ा होगा तो नुकसान भाजपा को ही होना तय है. भाजपा के बागी यहां तक दावा करते हैं कि उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है उनके खिलाफ मुकदमा हो सकता है लेकिन वह चुनाव जरूर लड़ेंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या बनेगी विपक्षी गठबंधन पर बात? अखिलेश यादव ने लालू यादव से की मुलाकात, बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget