एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा : अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बलरामपुर में एक रैली के जरिए विरोधी दलों पर निशाना साधा। इस दौरान शाह ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट भी मांगे।

बलरामपुर, एबीपी गंगा। बीजेपी अध्यक्ष गुरुवार को पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने बलरामपुर पहुंचे। शाह ने यहां चुनावी मंच से सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर वार किया। शाह ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि आज पूरे देश में लग रहा मोदी-मोदी का नारा सिर्फ चुनावी नारा नहीं है। ये नारा 125 करोड़ भारतीयों का मोदी जी के लिए आशीर्वाद है। ये नारा बताता है कि जब 23 मई को मतगणना होगी तो मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

शाह ने कहा, 'कांग्रेस, सपा और बसपा के कार्यकाल में पैसों के अभाव में गरीबों का इलाज नहीं हो पाता था। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान भारत योजना लेकर आए। इस योजना द्वारा मात्र चार महीने में करीब 25 लाख लोगों का मुफ्त इलाज हुआ है। सरकार ने गरीब को भी जीने का अधिकार दिया है। हमारी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए बिना किसी की जाति और धर्म पूछे सभी का विकास करने का काम किया है।'

इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले भू-माफिया गरीबों की जमीन हड़प लेते थे लेकिन सपा-बसपा की सरकारें कुछ कर ही नहीं पाती थीं। यूपी की योगी सरकार ने गरीबों की भूमि को संरक्षित करने का काम किया है।

'गोली का जवाब गोले से देंगे' शाह ने मंच से पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। अगर पाकिस्तान से गोली आएगी तो हमारे यहां से गोला जाएगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget