एक्सप्लोरर

बंगाल हिंसा पर बीजेपी का हमला, शाह बोले- टीएमसी ने तोड़ी विद्यासागर की मूर्ति

पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण बचा है और ऐसे में राजनीतिक घमासान जारी है। कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर बुधवार को उनकी तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस पीसी में शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी पर कई आरोप लगाए। शाह ने कहा कि 6 चरण के चुनाव हो चुके हैं बंगाल को छोड़कर और कहीं भी हिंसा नहीं हुई। हिंसा का आरोप टीएमसी बीजेपी पर लगा रही है, लेकिन हिंसा सिर्फ बंगाल में हो रही है, बीजेपी पूरे देश में चुनाव लड़ रही है। कल रोड शो से तीन घंटे पहले प्रधानमंत्री और मेरे पोस्टर फाड़े गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं को उकसाया गया, लेकिन वो शांत रहे। पूरी मामले में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। रोड शो में करीब दो लाख लोग आए थे। शाह ने आगे कहा कि रोड शो के दौरान तीन बार हमले किए गए, हम पर केरोसिन बम फेंके गए और आगजनी भी की गई।

'टीएमसी के गुंडों ने तोड़ी विद्यासागर की प्रतिमा' सुबह से पूरे कोलकाता में चर्चा थी कि यूनिवर्सिटी के अंदर से आकर कुछ लोग दंगा करेंगे। पुलिस ने कोई जांच नहीं की और न ही किसी को गिरफ्तार करने की कोशिश की गयी। जहां ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा रखी है वो जगह कमरों के अंदर है। कॉलेज बंद हो चुका था, सब लॉक हो चुका था, फिर किसने कमरे खोले। ताला भी नहीं टूटा है, फिर चाबी किसके पास थी। कॉलेज में टीएमसी का कब्जा है।

बंगाल हिंसा पर बीजेपी का हमला, शाह बोले- टीएमसी ने तोड़ी विद्यासागर की मूर्ति

'चुनाव आयोग बना मूक पर्यवेक्षक' शाह ने चुनाव आयोग आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे मामले में चुनाव आयोग मूक पर्यवेक्षक बना हुआ है, चुनाव आयोग तुरंत हस्तक्षेप करे, बंगाल में हिस्ट्री शीटरों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इसी प्रकार चुनाव कराना है तो बंगाल में तो चुनाव आयोग पर सवाल उठेंगे।

'बंगाल में करेंगे क्लीन स्वीप' अमित शाह ने आगे कहा 'ममता बनर्जी ने दो दिन पहले ही बदला लेने की धमकी दी थी। ममता यदि सोचती हैं कि हिंसा का कीचड़ फैलाकर जीत जाएंगी, आप मुझसे उम्र में बड़ी ज्यादा हो, लेकिन अनुभव मुझे ज्यादा है। हिंसा का कीचड़ जितना फैलाओगी, कमल खिलेगा।' शाह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में हम क्लीन स्वीप करेंगे। बीजेपी को 23 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

'सीआरपीएफ ने बचाई मेरी जान' शाह ने यह भी कहा कि मुझ पर एफआईआर दर्ज की गई है। ममता दीदी आपकी एफआईआर से हम भाजपा वाले नहीं डरते। हमारे 60 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जान आपके गुंडों ने ले ली है फिर भी हमने अपना अभियान नहीं रोका है। अगर आप ये संदेश देना चाहती हैं कि मुझ पर एफआईआर करके भाजपा के कार्यकर्ता डर जाएंगे, मैं आपको सुनिश्चित करता हूं कि भाजपा का कार्यकर्ता और वहां की जनता सातवें चरण में और भी ज्यादा आक्रोश के साथ आपके खिलाफ मतदान करने जा रहे हैं। मैं इतना कहना चाहता हूं कि अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा वहां से बच निकलना बहुत मुश्किल था, सौभाग्य से ही मैं बचकर आया हूं। हमारे बहुत कार्यकर्ता मारे गए हैं, मुझ पर हमला होना भी स्वाभाविक था, इससे ये तय हो गया है कि टीएमसी किसी भी हद तक जा सकती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget