एक्सप्लोरर

UP News: जातीय जनगणना के बाद अब धार्मिक जनगणना की उठी मांग, BJP सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Religious Census: बीजेपी सांसद ने सुब्रत पाठक ने गृह मंत्री अमित शाह को दिए पत्र में लिखा भारत के विभाजन के समय भारत की कुल जनसंख्या में अल्पसंख्यकों की आबादी लगभग 7 प्रतिशत थी.

Subrat Pathak Demand Religious Census: देश के कुछ राज्यों में इस समय जातीय जनगणना की मांग उठ रही है और इसी बीच अब धार्मिक जनगणना की मांग भी उठी है. बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए धार्मिक जनगणना की मांग की है. बीजेपी सांसद ने कहा कि धार्मिक जनगणना के बाद अगर मुस्लिम की जनसंख्या ज्यादा हो तो उनका अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म किया जाए.

बीजेपी सांसद ने सुब्रत पाठक ने गृह मंत्री अमित शाह को दिए पत्र में लिखा- "मेरी जानकारी के अनुसार सन 1947 में हुए भारत के विभाजन के समय भारत की कुल जनसंख्या में अल्पसंख्यकों की आबादी लगभग 7 प्रतिशत थी, जिसमें प्रमुख रूप से मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, पारसी, जैन आदि संप्रदाय के लोग आते थे. इसके अतिरिक्त 93 प्रतिशत हिंदू थे, जिनमें -अगड़ा-पिछड़ा, अनुसूचित जाति और जन जाति के लोग शामिल थे, जिनकी देश भर में सैकड़ों हजारों जातियां होंगी. किंतु आज हम लोग आजादी के 75 साल पूरे कर चुके हैं और देश की आबादी लगभग 140 करोड़ हो गई है. ऐसी बातें अनेक बार सामने आ चुकी है कि इस दौरान पड़ोसी देशों में भारी तादाद में अवैधरूप से रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुस्लिमों की साजिशन घुसपैठ देश की धार्मिक जनसांख्यिकी को प्रभावित करने के षड़यंत्र के साथ कराई गयी और वोट बैंक के नाम में इनके वोट और आधार कार्ड तक भी बनवाये गये हैं."

कई राज्यों में मुस्लिमों की आबादी बेतहाशा बढ़ी

बीजेपी सांसद ने लिखा- "इतना ही नहीं विदेशी फंड का उपयोग कर बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन गया है. जिसके उदाहरण लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे षड़यंत्र के तौर पर समय समय पर सामने आते रहते हैं. इसी का परिणाम है कि देश के कश्मीर, केरल, असम और बंगाल जैसे कई राज्यों में मुस्लिमों की आबादी बेतहाशा बढ़ी है और वर्तमान में देश के 200 से अधिक जिसे मुस्लिम बाहुल्य हो चुके हैं."

आजादी के समय हिंदुओं की जनसंख्या लगभग 93 प्रतिशत 

बीजेपी सांसद ने लिखा- "देश के कुछ राजनीतिक दल नहीं चाहते कि देश का ध्यान इस सच्चाई की ओर जाए कि आजादी के समय हिंदुओं की जनसंख्या जो लगभग 93 प्रतिशत थी जो आज तेजी से कम होती जा रही है. वहीं दल देश विरोधियों और कट्टर पंथियों के दबाव में जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं."

जाति जनगणना से पहले धार्मिक जनसंख्या की गणना हो

बीजेपी सांसद ने लिखा- "मैं आपसे मांग कर रहा हूं कि जाति जनगणना से पहले धार्मिक जनसंख्या की गणना हो ताकि पता चले कि देश भर से कुल अल्पसंख्यक समाज में मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध और पारसियों आदि की संख्या कितनी है और पिछले 25 साल से इनकी वृद्धि का अनुपात क्या है. साथ ही धार्मिक जनगणना के बाद यदि मुस्लिमों की जनसंख्या अधिक पाई जाए तो उनका अल्पसंख्यक का दर्ज समाप्त किया जाए."

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में बढ़ेगी बीजेपी की मुश्किल? इस नए दल की होगी राजनीति में एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget