एक्सप्लोरर

तांडव पर बीजेपी सांसद ने भी जताई नाराज़गी, कार्रवाई के लिए पीएम और गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

तांडव पर मचे बवाल पर अब राजनेता भी खुलकर सामने आये गये हैं. प्रयागराज से बीजेपी सांसद ने सख्त कानून बनाये जाने की वकालत की है.

प्रयागराज: वेब सीरीज तांडव को लेकर मचे कोहराम में अब बीजेपी के बड़े नेता भी कूद पड़े हैं. तांडव पर पाबंदी लगाए जाने, फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने और ऐसे मामलों को लेकर और सख्त क़ानून बनाए जाने की मांग को लेकर प्रयागराज की फूलपुर सीट से बीजेपी की सांसद केशरी देवी पटेल ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने तांडव पर कार्रवाई के साथ ही क़ानून में और बदलाव किये जाने की सिफारिश की है.

पाबंदी लगे

बीजेपी सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा है कि फिल्म, वेब सीरीज़ और टीवी सीरियल्स में अब हिन्दू देवी देवताओं का मज़ाक बनाने और उनके बारे में दुष्प्रचार करने की परंपरा सी बनती जा रही है. इनसे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और उनकी आस्था पर कुठाराघात होता है. उन्होंने कहा है कि फ़िल्में समाज के लिए आइना होती हैं. फिल्म और सीरियल्स की कहानी से लोग प्रभावित होते हैं, ऐसे में इनमे किसी भी धर्म के बारे में अमर्यादित टिप्पणी किये जाने और साथ ही लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के बारे में पाबंदी लगनी चाहिए.

सख्त कानून बने

सांसद केशरी देवी पटेल के मुताबिक़ इस बारे में जो क़ानून है, वह नाकाफी लगता है, क्योंकि लोग पेचीदगियों का फायदा उठाकर कार्रवाई से बच जाते हैं. ऐसे में इस बारे में बने क़ानून में बदलाव कर इसे और सख्त किया जाना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई है कि वेब सीरीज़ तांडव को लेकर लोगों में जिस तरह से नाराज़गी है, उसे देखते हुए सरकार ज़रूर कोई ठोस कदम उठाएगी और ऐसे मामलों पर अब अंकुश लगाने के इंतजाम करेगी.

बीजेपी सांसद केशरी देवी ने अपनी इन मांगों व सिफारिशों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा है कि अगर ज़रुरत पडी तो वह इस मामले को संसद के अगले सत्र में भी उठाएंगी.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं थम रहा सीएम के चेहरे पर मचा बवाल, जमकर खेमेबाजी, बीजेपी कस रही तंज

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Embed widget