एक्सप्लोरर

नामांकन के बाद कार्यकर्ता की बाइक पर सवार होकर निकले रवि किशन, Video आया सामने

Ravi Kishan Riding on Bike: बीजेपी सांसद रवि किशन जुलूस और जाम की वजह से नामांकन स्‍थल पर पहुंचने में देरी नहीं हो, इसलिए वे कार से उतर गए और एक कार्यकर्ता की बाइक पर सवार हो गए.

Lok Sabha Election 2024: यूपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं. उन्‍होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 10 मई को अक्षय तृतीया पर नामांकन दाखिल किया. इसके बाद जाम से बचने के लिए वे एक कार्यकर्ता की बाइक पर सवार हुए और 5 किलोमीटर की दूरी बाइक से पूरी कर नामांकन सभा के स्‍थल तक पहुंचे, ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यूपी के गोरखपुर में 10 मई शुक्रवार को यूपी के गोरखपुर में गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी और गठबंधन प्रत्‍याशियों ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर बीजेपी से गोरखपुर के प्रत्‍याशी सांसद रवि किशन, बांसगांव से बीजेपी प्रत्‍याशी कमलेश पासवान और गठबंधन से गोरखपुर सदर से सपा प्रत्‍याशी काजल निषाद और गठबंधन से बांसगांव से कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर सभी प्रत्‍याशियों ने अपनी जीत का दावा किया और कहा कि वे दमदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं. 

बीजेपी सांसद प्रत्‍याशी रवि किशन शुक्रवार को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे. कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी की कोर्ट में नामांकन दाखिल करने के बाद रवि किशन को नौकायन स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में नामांकन सभा में पहुंचना था. नामांकन सभा में मुख्‍य अतिथि के रूप में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का उद्बोधन होना रहा है. जुलूस और जाम की वजह से नामांकन स्‍थल पर पहुंचने में देरी नहीं हो, इसलिए वे कार से उतर गए और एक कार्यकर्ता की बाइक पर सवार हो गए.

उनके साथ नामांकन में आए पिपराइच विधायक महेन्‍द्र पाल सिंह भी एक कार्यकर्ता की बा‍इक पर सवार हो गए. सांसद प्रत्‍याशी रवि किशन और दूसरी बाइक पर पिपराइच विधायक महेन्‍द्र पाल सिंह बैठ गए और पांच किलोमीटर की दूरी बाइक से तय करके नामांकन सभा स्‍थल तक पहुंच गए. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गोरखपुर से साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे. यहां पर उन्‍होंने रुद्राभिषेक किया और इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से अ‍ाशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे. इसके बाद नामांकन सभा में जाने के लिए कार्यकर्ता की बाइक पर ही सवार हो गए.

यूपी में राहुल-अखिलेश की रैली में नहीं दिखा तालमेल? जानें क्यों उठ रहे हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget