एक्सप्लोरर

BJP सांसद ओम बिरला चुने गये लोकसभा स्पीकर, पीएम मोदी ने दी बधाई

राजस्थान के कोटा से बीजेपी के सांसद ओम बिरला को आज आधिकारिक तौर पर लोकसभा स्पीकर चुन लिया गया। लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एनडीए से ओम बिरला ही अकेले उम्मीदवार थे, लिहाजा उनका अध्यक्ष बनना तय था।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। BJP सांसद ओम बिरला आज आधिकारिक तौर पर लोकसभा स्पीकर चुन लिये गए। चूंकि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एनडीए से ओम बिरला ही अकेले उम्मीदवार थे, लिहाजा उनका अध्यक्ष बनना तय था। बिरला के नाम के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजेडी और एनडीए के घटक दलों शिवसेनाअकाली दल व एलजेपी सहित अन्य दलों के सदस्य शामिल थे। 

आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सरकार की ओर से ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद सभी पार्टियां बारी-बारी से उनके नाम का अनुमोदन किया। उसके बाद सेक्रेटरी जनरल द्वारा उनके अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी।

उसके बाद पीएम समेत सरकार और विपक्ष के वरिष्ठ नेता उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर ले जाकर बिठाया। बता दें कि बिरला राजस्थान की कोटा-बूंदी संसदीय सीट से बीजेपी सांसद के रूप में चुने गए हैं। वह तीन बार विधायक भी रहे हैं।

पीएम मोदी ने बिरला को दी बधाई

बिरला के लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओम बिरला का स्पीकर बनना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होती है, वहां बिरला तुरंत पहुंचते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमें उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा वे हम सबको प्रेरित करेंगे।

ओम बिरला की तारीफ करते हुये उन्होंने कहा कि शिक्षा का काशी कहे जाने वाला राजस्थान के कोटा का परिवर्तन, जिसके योगदान से हुआ है वो नाम है ओम बिरला जी। समाज जीवन में कहीं भी पीड़ा उनको नजर आई तो पहले बिरला जी पहले पहुंचने वाले व्यक्तियों में से रहे।

BJP सांसद ओम बिरला चुने गये लोकसभा स्पीकर, पीएम मोदी ने दी बधाई

कौन हैं ओम बिरला
  • ओम बिरला 2 बार सांसद और कोटा से 4 बार विधायक रहे हैं
  • 2019 के चुनाव में उन्होंने कोटा में कांग्रेस उम्मीदवार रामनारायण मीणा को 2.5 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था
  • बिरला को अमित शाह का करीबी माना जाता है
  • बीजेपी युवा मोर्चा में भी शामिल रहे
  • उन्होंने राजस्थान में पार्टी का पुनर्गठन किया था
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget