एक्सप्लोरर

UP Politics: 'कुल्हाड़ी लेकर खुद कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए हैं निकले', राहुल गांधी पर नकवी का तंज

UP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयानों से बाज आना चाहिए.

Rampur News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी को अपने मूर्खता वाले बयानों से बाज आना चाहिए. वह इस तरह के बयान देते हैं जिस से देश की महिलाओं और लोगो का अपमान होता है, जब गलत बयानबाजी करेंगे तो पुलिस और जांच एजेंसियां तो उनसे पूछताछ करेंगी ही. राहुल गांधी को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो कुल्हाड़ी लेकर खुद कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए निकले हुए हैं उनके इस तरह के बयानों से कांग्रेस को ही नुकसान होता है.

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कही ये बात

वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में भारतीय संसद, लोकतंत्र पर दिए बयान पर कडी प्रतिक्रिया में कहा कि "माफी बीजेपी से नहीं भारत से मांगनी है, सरकार से नहीं संसद" से मांगनी है. नकवी ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं को सामंती गुरूर, सनकी सुरूर से बाहर निकल कर देश के मूड और माहौल को समझना चाहिए, और संसद, संविधान, लोकतंत्र के अपमान पर शर्मिंदगी व्यक्त करनी चाहिए. नकवी ने कहा कि 2024 चुनाव से पहले "विपक्ष का चौधरी बनने की चुलबुलाहट" में संसद, संविधान, लोकतंत्र पर हमले की "मूर्खतापूर्ण साजिश की सामंती सनक" किसी भी लोकतंत्र में अस्वीकार हैं.

नॉन प्रोडक्टिव पप्पू' बना दिया

बीजेपी नेता नकवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन्हीं बेवकूफियों ने 'नॉन परफार्मिंग पार्टी को नॉन प्रोडक्टिव पप्पू' बना दिया है, जिसका अन्दर कोई भाव नहीं बाहर कोई मोल नहीं. नकवी ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बात को कांग्रेस के लोग भी महसूस कर रहे हैं, इसी लिए "कांग्रेस में इंट्री से ज्यादा एक्जिट गेट पर लाइन बढ़ती जा रही है' नकवी ने कहा कि भारत की धमक, मोदी जी की धाक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण धुन में ऐसे लोग खुद धूलधूसरित होते जा रहें हैं, जो अभी भी सियासत को सामन्ती विरासत का जन्म सिद्ध अधिकार मान बैठे थे. बीजेपी नेता नकवी ने कहा कि संसद की संवैधानिक मर्यादाओं, संसदीय मूल्यों को सामन्ती अकड़, अहंकार और अराजकता से हाईजैक नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें-UP Electricity Strike: यूपी में बिजली कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, ऊर्जा मंत्री ने समझौते की सभी बातें लागू कराने का दिया आश्वासन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget