एक्सप्लोरर

UP News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बयानबाजी पर भड़के दिनेश लाल यादव निरहुआ, जानें क्या बोले BJP सांसद

Ram Mandir News: वाराणसी पहुंचे बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि हम प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि जो लोग श्री राम का विरोध करते हैं उन्हें भी सद्बुद्धि मिले. 

Varanasi News: वाराणसी के तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव में शामिल होने के लिए भोजपुरी अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला. 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर बीजेपी सासंद ने कहा मुझे तो बचपन से ही इस समय का इंतजार रहा और यह सदी का सबसे बड़ा काम हो रहा है. जब अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराजेंगे . फाइनली जो इंतजार था वह अब खत्म हो रहा है. श्री राम प्रभु का कपाट खुल रहा है और विपक्ष को भी इसमें जरूर शामिल होना चाहिए.

राम मंदिर पर पिछले सियासी बयानबाजी को लेकर भी निरहुआ ने कहा कि विपक्ष ने राम मंदिर के विरोध में ही बातें की हैं जो बिल्कुल भी उचित नहीं है. उन्हें अब सद्बुद्धि की ज्यादा आवश्यकता है. सपा हो बसपा या आम आदमी पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी हो, प्रभु राम के दर्शन के लिए हर किसी को जाना चाहिए. क्योंकि जहां से पूरी दुनिया का ज्ञान खत्म होता है वहां से ही प्रभु श्री राम का ज्ञान शुरू होता है. हम प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि जो लोग श्री राम का विरोध करते हैं उन्हें भी सद्बुद्धि मिले. 

बीजेपी सांसद ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर तीखा हमला करते हुए कहा ऐसी बयानबाजी उनकी बुद्धिमत्ता है, प्रभु श्री राम उनको सद्बुद्धि दें. अगर वह थोड़ा सा भी आध्यात्म की ओर जाएं तो उनको जरूर सद्बुद्धि मिलेगी. उनको पता चलेगा की पूरी दुनिया झूठी है जो सच है वह प्रभु श्री राम हैं और इसीलिए किसी भी व्यक्ति के दुनिया से चले जाने के बाद लोगों द्वारा यही कहा जाता है कि राम नाम सत्य है.

विपक्ष EVM का रोना रोते रह जाएगा 

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी निरहुआ ने बनारस में अपने अंदाज में एलान करते हुए कहा विपक्ष कुछ भी कर ले. लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ही एक बार फिर देश का नेतृत्व करने जा रहे हैं. विपक्ष को यह नहीं पता कि उनके नेता कौन हैं. इन्होंने गठबंधन तो जरूर कर लिया लेकिन यह अपना नेता तक नहीं चुन पा रहे हैं. जबकि प्रधानमंत्री मोदी को देश जान चुका है कि वह ईमानदारी से देश का नेतृत्व कर रहे हैं. अब भारत किसी के भी भटकावें-बुलावे में रुकने वाला नहीं है. निरहुआ ने गुनगुनाते हुए कहा कि विपक्ष EVM का रोना रोते रह जाएगा, बचे हुए उनके किले सब ढह जाएंगे.

कैसा है वह हिंदू जो श्री राम का नहीं

बीजेपी सांसद ने कहा कि 400 सीट जीतकर फिर मोदी ही आएंगे. इसके अलावा राम मंदिर निर्माण को लेकर भी गुनगुनाते हुए निरहुआ ने कहा कि- कैसा है वो मुसलमान जो इस्लाम का नहीं, कैसा है वह हिंदू जो श्री राम का नहीं. हिंदू पैदा होकर अयोध्या धाम का नहीं, जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं.

Lok Sabha Election 2024: ओपिनियन पोल से सहमत हैं I.N.D.I.A के नेता? बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget