एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण ने राज ठाकरे पर फिर बोला हमला, कहा- उनके पास एक मौका था लेकिन...

Brijbhushan Sharan Singh: मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा रद्द होने के बाद बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनपर हमला किया है. उन्होने कहा कि उनके पास एक मौका था जिसे उन्होंने गंवा दिया.

Brijbhushan Sharan Singh On Raj Thackeray: मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने 5 जून को होने वाले अपने अयोध्या दौरे (Ayodhya Visit) को टाल दिया है जिसके बाद बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) ने उन पर एक बार फिर से हमला बोला है. गोंडा (Gonda) के तरबगंज क्षेत्र में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बीजेपी सांसद ने राज ठाकरे को बहुत दुर्भाग्यशाली बताया और कहा कि उसका दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ रहा है. उनके पास एक ऐसा अवसर था जब वो माफी मांगकर उत्तर भारतीयों का गुस्सा शांत कर सकते थे. लेकिन अब उन्होंने घाव को फिर से ताजा कर दिया है. 

राज ठाकरे पर बीजेपी सांसद का हमला

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राजठाकरे के पास एक ऐसा अवसर था जब वो हमारे संतो से, पीएम मोदी और सीएम योगी से माफी मांग लेते तो उत्तर भारतीयों का गुस्सा शांत हो जाता लेकिन अब वो ये मौका गंवा चुके हैं. माफी न मांग कर राज ठाकरे ने घाव को फिर से ताजा कर दिया है. इसलिए मैंने तय किया है कि मेरा कोई भी कार्यक्रम स्थगित नहीं होगा. अभी पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा बाकी है, फिर बिहार और झारखंड का दौरा बाकी है, 5 छोटी-छोटी यात्राएं हैं. उन्होंने कहा कि 5 जून को सीएम योगी का जन्मदिन वैदिक रीति रिवाज से मनाया जाएगा.

Uttarakhand News: गैरसैंण में 7 जून से शुरू होगा बजट सत्र, धामी सरकार ने आम लोगों से की बजट को लेकर चर्चा

वैदिक तरीके से मनाएंगे सीएम योगी का जन्मदिन

बीजेपी सांसद ने कहा कि ठाकरे को एयरपोर्ट पर रोकने के लिए जो ताकत हम लोग लगाने वाले थे उस ताकत को कन्वर्ट करते हुए वैदिक रूप से संत महात्माओं और संस्कृत विद्यार्थियों के साथ हम सभी लोग भव्य रुप से अयोध्या के तुलसीउद्यान में योगी जी का जन्मदिन मनाएंगे. सांसद ने राज ठाकरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'अब तेरा क्या होगा कालिया' मतलब जो लोग ठाकरे का स्वागत कर रहे थे वो लोग क्या करेंगे. सांसद ने स्पष्ट किया की राज ठाकरे का विरोध जारी रहेगा और उनको उत्तर भारत के किसी कोने में आने नहीं दिया जाएगा. 

दरअसल बीजेपी सांसद पहले दिन से ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का विरोध कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि जब तक राज ठाकरे माफी नहीं मांगेगे उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो अपने समर्थकों के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका विरोध करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Temple Updates: 1 जून को लगाया जा सकता है गर्भगृह का पहला पत्थर, CM योगी को भेजा जाएगा आमंत्रण

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget