एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान, विनेश फोगाट को बताया मंथरा, डोनाल्ड ट्रंप का भी लिया नाम

UP News: बीजेपी (BJP) सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर रामायण (Ramayana) का संदर्भ देते हुए एक विवादित बयान दिया है.

Wrestlers Protest News: महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने मंगलवार को एक विवादास्पद बयान में महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर रामायण का संदर्भ देते हुए कहा कि ‘विनेश फोगाट उनके लिये मंथरा बनकर आ गई हैं.’

आगामी पांच जून को अयोध्या में आयोजित जनचेतना महारैली में भीड़ जुटाने के उद्देश्य से जिले में जनसम्पर्क के दौरान मंगलवार को उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा,'' महिला पहलवान विनेश फोगाट आज वही काम कर रही हैं जो त्रेता युग में मंथरा ने किया था.'' कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण ने कहा ,‘‘ इससे पहले जंतर मंतर पर हजारों पहलवान धरना दे रहे थे और अब केवल तीन जोड़े (पति-पत्नी) बचे हैं. सातवां कोई नहीं है. जिस दिन परिणाम आएगा, हम मंथरा को भी धन्यवाद देंगे.’’

2000 Rupee Note: दो हजार रुपये के नोट को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, कहा- 'नोटबंदी के समय जन्मा खजांची रो-रो...'

बीजेपी सांसद का जवाब
रामायण के अनुसार मंथरा के उकसावे पर ही कैकेयी ने दशरथ से राम को चौदह वर्ष के वनवास पर भेजने की जिद की थी. बृजभूषण ने साथ ही यह आरोप भी लगाया कि जो पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, वे आज तक नहीं बता पाए कि उनके साथ कब, कहां और क्या-क्या हुआ? कैसे-कैसे हुआ?

सांसद ने अपने खिलाफ इस प्रकरण की तुलना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मामले से की. उन्होंने जनसभा में कहा, ‘आप सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसा मामला आया है, जिसमें फंसकर कभी डोनाल्ड ट्रंप को भी परेशान होना पड़ा था. मैं कह रहा हूं कि यह षड्यंत्र आज का नहीं है. यह बहुत दिनों का है, लेकिन इसके माध्यम से कुछ अच्छा होना है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह आरोप नहीं, छुआछूत का मामला है. गुड टच-बैड टच का मामला है. मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए हैं, लेकिन यह आरोप मुझ पर नहीं आया है. बल्कि भगवान ने मुझे इस आरोप से लड़ने के लिए माध्यम बनाया है.’’ इससे पहले 21 मई को बृजभूषण ने कहा था कि वह ‘नार्को टेस्ट’ कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की भी यही जांच की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget