एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बलिया में टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक Surendra Singh ने की बगावत, किया ये एलान

UP Election 2022: बलिया की बैरिया सीट से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बगावत कर दी है. बुधवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी से त्यागपत्र दे दिया और पार्टी के खिलाफ चुनाव का एलान किया.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 58 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ बलिया (Ballia District) में बीजेपी के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं. यहां की बैरिया विधानसभा (Bairia Assembly Seat) सीट पर टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह (Surendra Singh) ने पार्टी से बगावत कर दी है. उन्होंने अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे कर बीजेपी के खिलाफ बागी होने का बिगुल फूंक दिया है. बुधवार को सुरेन्द्र सिंह ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अब वो बीजेपी उम्मीदवार को हराने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. 

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने की बगावत

सुरेन्द्र सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर आनंद स्वरूप शुक्ला को दे दिया, जिससे नाराज होकर सुरेन्द्र सिंह ने पार्टी छोड़ दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए चुनाव लड़ने का एलान किया और कहा कि "मैं बैरिया की जनता के बल पर चुनाव लड़ूंगा और बैरिया की जनता के टिकट पर चुनाव जीतूंगा." यही नही बागी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने यहां के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर भी निशाना साधा और यहां तक कह दिया कि ये लड़ाई वीरेंद्र सिंह मस्त बनाम सुरेन्द्र सिंह के चरित्र की है. 

बीजेपी को हराने का किया दावा

बागी विधायक ने कहा कि अब वो बलिया लोकसभा की पांचों सीटों पर बीजेपी को हराने के लिए काम करेंगे. किसी और पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "अगर कोई दल हमको सम्मानपूर्वक बुलाकर कहेगा कि आइए हमारी पार्टी से टिकट लेकर लड़ जाइए तो मैं विचार करूंगा और लड़ सकता हूं. लेकिन मैं किसी की याचना करने या पैर छूने वाला नहीं हूं."

बेतुके बयानों के लिए मशहूर है सुरेंद्र सिंह

दरअसल, बैरिया सीट से बीजेपी के विधायक रहे सुरेन्द्र सिंह अक्सर अपने बेतुके और विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहे हैं. इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को टिकट दे दिया है, जिससे विधायक जी भड़क गए हैं और उन्होंने बीजेपी के खिलाफ ही बिगुल फूंक दिया है. इसके साथ ही उन्होंने आनंद स्वरूप को हराने के लिए अपने क्षेत्र में काम करना भी शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी चुनाव के पहले चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, देखें पूरी लिस्ट

UP Election 2022: 11 जिलों में पहले चरण की वोटिंग आज, CM Yogi ने जनता से की अपील- ‘ पहले मतदान फिर जलपान’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget