एक्सप्लोरर

बेटा लापता होने पर शख्स ने बीजेपी विधायक को दी धमकी, कहा- दौड़ाकर गोली मारूंगा

भदोही में बीजेपी विधायक दीनानाथ भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने के बाद आरोपी ने विधायक से माफी भी मांग ली है. जानिए आखिरकार पूरा मामला है क्या...

भदोही. यूपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी के मौजूदा विधायक दीनानाथ भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है. विधायक भास्कर को उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरी कॉल आई है. आरोपी ने विधायक को फोन कर दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारने की बात कही है. विधायक को धमकाने वाले ने यह भी कहा है कि अगर अपहरण हुए उसके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसके लिए विधायक ही जिम्मेदार होंगे.

औराई विधानसभा सीट से विधायक दीनानाथ भास्कर को धमकी देने वाले व्यक्ति का ऑडियो वायरल हो गया है. ऑडियो में एक शख्स विधायक को जान से मारने की धमकी देता सुनाई दे रहा है. आरोपी कहता है कि अगर उसका बेटा सही-सलामत घर नहीं लौटा तो वो विधायक को गोलियों से भून देगा. आरोपी शख्स ऑडियो में भगवान शिव की कसम खाते भी सुनाई दे रहा है. आरोपी का नाम धीरेंद्र दुबे बताया जा रहा है.

विधायक ने की शिकायत वहीं, मामले की शिकायत विधायक ने डीजीपी और आला अधिकारियों से की है. पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि चौरी थाना क्षेत्र के साहूपुर निवासी धीरेंद्र दुबे का नाबालिग बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है. मामले में हमने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. उसका लड़का मिल गया है और जान से मारने वाली बात की छानबीन की जा रही है.

क्या बोला आरोपी धीरेंद्र वहीं, जब धीरेंद्र से इस मामले में बात की गई तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले हमारे गांव की बेटी से स्कूल में सरोज बस्ती के मनचलों ने छेड़खानी की थी. इसका हमारे बच्चों ने विरोध किया था. शिकायत स्कूल प्रबंधक से कर सब लोग घर वापस आ गए थे. मनचलों को ये बात रास नहीं आई और हमारे परिवार के बच्चों को अकेला पाकर लहूलुहान कर दिया. और तो और अभी हाल ही में गांव में हो रहे रामायण पाठ व भजन कीर्तन में बैठी महिलाओं के साथ इन्हीं मनचलों ने झुंड बनाकर बदतमीजी की थी. बीती शाम हमारा लड़का भी गायब हो गया जिसके बाद हमारा धैर्य खत्म होने लगा और भावनाओं में बहकर हमने विधायक को धमकी दी है जिसके लिए हम क्षमा मांगते है. धीरेंद्र ने कहा कि अगर मनचलों पर समय रहते कार्रवाई हो गई होती तो ऐसी नौबत नहीं आती.

ये भी पढ़ें:

BJP सांसद के बेटे आयुष ने पत्नी पर लगाए आरोप, वीडियो में कहा- जब से मिला बर्बादी शुरू हो गई

आगरा: 24 घंटे में धरा गया डबल मर्डर का आरोपी, एनकाउंटर में पुलिस की गोली से हुआ घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget