एक्सप्लोरर

Basti Block Pramukh Chunav: चुनाव में हर हथकंडा अपना रहे हैं बीजेपी नेता, दिख रहा है सत्ता का रौब

यूपी के बस्ती जिले में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के बल पर अपनी हनक दिखाई. चुनाव जीतने के लिए नेता हर हथकंडा अपना रहे हैं.

Basti Block Pramukh Chunav: जिला पंचायत के चुनाव में अब सत्ता का रौब साफतौर पर देखने को मिल रहा है. ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए बीजेपी के नेता हर हथकंडा अपना रहे हैं. बुधवार को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के बल पर अपनी हनक दिखाई. कहीं, सपा के जिला अध्यक्ष को ही पुलिस ने पर्चा खरीदने जाते समय रास्ते से उठा लिया तो कहीं बसपा के पूर्व विधायक पर बीडीसी के अपहरण के दर्ज केस में नया मोड़ आ गया. अपहृत बीडीसी खुद अपने अपहरण की सूचना को फर्जी करार देते हुए एएसपी से मिलने पहुंच गया.इतना ही नहीं बनकटी ब्लॉक का प्रमुख बनने के लिए बीजेपी से टिकट मांग रहे नेता भी अब बागी हो गए और बीजेपी के घोषित उम्मीदवार  के खिलाफ ही मैदान में उतर गए हैं. 

सपा नेता गिरफ्तार
ब्लॉक का राजा बनने के लिए बीजेपी के नेता इस बार किसी दूसरे प्रतिद्वंदी को पर्चा खरीदने से रोकने के लिए सत्ता का सहारा ले रहे हैं. आज दोपहर में जब सपा के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव बहादुरपुर ब्लॉक पर पर्चा खरीदने जा रहे थे तभी पुलिस ने उनके काफिले को रोककर गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद सपा नेता और पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक नंदू चौधरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता डीएम से मिलने ऑफिस पहुंचे. डीएम ने सपाइयों से मुलाकात नहीं की. कुछ देर बाद डीएम ने अपने आवास पर सपा के पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ और सपा जिला अध्यक्ष को रिहा नहीं किया गया. 

बीजेपी नेता ने की बगावत
बनकटी ब्लॉक पर 15 साल से अपना कब्जा जमाए बैठे बीजेपी नेता रमेश बहादुर सिंह ने बीजेपी से बगावत कर दी है और बीजेपी के उम्मीदवार के खिलाफ ही पर्चा खरीदकर लड़ाई को रोचक बना दिया है. रमेश बहादुर सिंह ने बताया की उन्हें पर्चा दाखिल करने के लिए सुरक्षा दी जाए क्योंकि विरोधी उन्हें रोक सकते हैं. इसके अलावा सपा नेता और पूर्व विधायक दुधराम पर कल जिस बीडीसी के अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज की गई आज वो खुद एसपी से मिलने पहुंचा. बीडीसी ने कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है. 

की जाएगी कार्रवाई
डीएम सौम्या अग्रवाल ने इस मामले को लेकर बताया कि जिस किसी की तरफ से शिकायत आती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई होगी. चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है. किसी पर कोई दबाव बनाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

संजय निषाद ने BJP को याद दिलाई गोरखपुर की हार, कहा- मोदी मंत्रिमंडल में मिले जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget