एक्सप्लोरर

लखनऊ में पत्रकार के परिवार से बीजेपी नेता के गुर्गों ने की मारपीट, पुलिस भी रौब के आगे दिखी झुकी

UP News: राजधानी लखनऊ में बीजेपी नेता के गुर्गों ने पत्रकार व उसके परिवार के लोगों से मारपीट की. साथ ही आरोपियों ने पत्रकार के परिवार को धमकी दी. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Lucknow News: लखनऊ की 1090 स्थित चटोरी गली में रविवार रात एक मौसमी नेता के गुर्गों ने पत्रकार के परिवार पर हमला कर दिया. कभी कांग्रेस , कभी सपा का दामन थामें रहे मनोज इस वक्त बीजेपी के साथ है और उनके गुर्गे कल रात उस वक्त हमलावर हो गए, जब पत्रकार रवि अपने परिवार के साथ खाने गए थे. खाने का सामान खराब होने पर शिकायत पर विवाद शुरू हुआ और मनोज के गुर्गे मुन्ना पठान, हसीब खान , मनोज का बेटा और एक अन्य ने पत्रकार के परिजनों के साथ मारपीट और बदसलूकी की फिर मामला थाने पहुंचा. थाने पहुंचने पर पुलिस भी नेता के रौब के आगे झुकी दिखाई दी, हालांकि बड़े अधिकारी आने पर पुलिस ने मामला कंट्रोल किया.

पत्रकार रवि श्रीवास्तव जब परिवार के साथ थाने पहुंचे तो वहां पर सफेद ट्रैकसूट में सरकारी गनरों से लैस मौजूदा भाजपा नेता रौब गांठता-धमकाता नजर आया. बता दें कि, रवि श्रीवास्तव की बिटिया का जन्मदिन था, वो अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी-बच्चों और भाई के परिवार के साथ लखनऊ के 1090 चौराहे स्थित चटोरी गली में खाना खाने गए थे, जहां उनका विवाद हो गया. यहीं कॉल पर पहुंची डायल 112 की टीम ने हमलावर उपद्रवियों को दबोच कर थाने ले गई. जहां सफेद ट्रैक सूट में पिस्टल लगाए मनोज सिंह पुलिसकर्मियों को हड़काने लगा. थाने के भीतर लाए गए हमलावरों को जबरन बाहर निकलवा लिया. वहां पहुंचे चौकी इंचार्ज ने पीड़ित रवि पर ही कार्रवाई की चेतावनी दी.

 

सोनिया गांधी और अखिलेश यादव के साथ मनोज सिंह
सोनिया गांधी और अखिलेश यादव के साथ मनोज सिंह

बीजापुर जैसी घटना की दी धमकी
तहरीर के मुताबिक मनोज ने बीजापुर जैसे पत्रकार की घटना करने की भी धमकी दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी हजरतगंज को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. मनोज सिंह बलिया जिले के बैरिया का रहने वाला है.  मनोज सिंह विभूति खंड, लखनऊ में रहता हैं और चटोरी गली में दुकानों का संचालन करता हैं. विवादित छवि वाला मनोज सिंह 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ है. थाने पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि, इसकी Y श्रेणी की सुरक्षा भी है. गौतमपल्ली इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों आरोपित पर शांतिभंग का चालान काटा गया है.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मंदिरों की तलाश कर रहीं कानपुर मेयर, धर्मगुरुओं के विरोध के बावजूद अभियान जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget