एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: टिहरी सीट पर दिलचस्प मुकाबला, किशोर उपाध्याय बीजेपी में गए तो सिटिंग MLA कांग्रेस में हुए शामिल

टिहरी विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. बीजेपी इस सीट पर कांग्रेस से आए किशोर उपाध्याय को उतारने की तैयारी कर रही हैं, जिससे उनके नाराज विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की टिहरी विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. बीजेपी इस सीट पर कांग्रेस से आए किशोर उपाध्याय को उतारने की तैयारी कर रही हैं, जिससे बीजेपी के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी नाराज हो गए और उन्होंने हरीश रावत के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली. माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें इस सीट से उतार सकती हैं. ऐसे में कांग्रेस से बीजेपी में गए किशोर उपाध्याय के सामने बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी होंगे. जाहिर है इस सीट पर जंग बेहद रोमांचक हो जाएगी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय गुरुवार को ही बीजेपी में शामिल हुए हैं. वो 45 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे और कांग्रेस में रहते हुए कई पदों पर काम कर चुके थे. इसके साथ ही वो टिहरी से दो बार विधायक भी रह चुके हैं. लेकिन 2012 में उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था. वो पिछले काफी समय से बीजेपी के संपर्क में थे, जिसके बाद कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए 12 जनवरी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. धन सिंह नेगी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोर उपाध्याय के साथ उनकी डील हुई है.

खबर के मुताबिक बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी से अपना प्रत्याशी बना सकती है. इस खबर के बाद टिहरी सीट पर सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी नाराज हो गए और उन्होंने आज ही हरीश रावत के आवास पर पहुंच कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस अब टिहरी सीट उन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है. इस नए सियासी उलटफेर के बाद टिहरी सीट पर चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है.

किशोर उपाध्याय गांधी परिवार के नजदीकी रहे हैं. राज्य आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है. वो 2002 और 2007 में टिहरी सीट से विधायक भी रह चुके हैं. एनडी तिवारी सरकार में राज्यमंत्री भी रहे हैं. 2012 में भी वो सिर्फ 377 वोटों से चुनाव हारे थे. 2014 से 2017 तक किशोर उपाध्याय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे. 2017 में उन्होंने सहसपुर सीट से किस्मत आजमाई लेकिन हार गए. 

ये भी पढ़ें

UP Election: जेल में बंद अतीक अहमद और परिवार का कोई भी सदस्य नहीं लड़ेगा विधानसभा चुनाव, ये है वजह 

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget