एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र, झारखंड, यूपी उपचुनाव के Exit Polls पर बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Bypolls 2024 Exit Polls: विधानसभा और उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं. इन आंकड़ों में बीजेपी के लिए अच्छी खबर नजर आ रही है.

UP Bypolls 2024 Exit Polls: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. वहीं यूपी में भी 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े आने लगे हैं. इन आंकड़ों पर अब बीजेपी के ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है.

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक्ज़िट पोल्स ने महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी उपचुनाव में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत की ओर दिखाया है. हमें विश्वास है कि नतीजे एक्ज़िट पोल्स से भी बेहतर होंगे. यह जनता का स्पष्ट संदेश है कि झूठ, दुष्प्रचार और कीचड़ उछालने की राजनीति अब नहीं चलेगी. पीएम नरेंद्र मोदी की ईमानदारी से देश और समाज की सेवा और सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा कमल को और भी मजबूत बना रहा है.'

जनता ने फैसला सुना दिया- केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, 'कीचड़ उछालने वाले विपक्षी नेताओं को जनता ने साफ चेतावनी दी है – जितना कीचड़ फेंकोगे, उतने ही अधिक कमल खिलेंगे. जनता ने विकास और सुशासन का अपना फैसला सुना दिया है!' गौरतलब है कि महाराष्ट्र और झारखंड में ज्यादातर एग्जिट पोल के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को जीत दर्ज करने का दावा किया गया है.

यूपी उपचुनाव: 'सपा सिर्फ गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों और हत्यारों की फौज'- केशव प्रसाद मौर्य

महाराष्ट्र में एग्जिट पोल में महायुति की सरकार बनने का अनुमान है. झारखंड में भी हेमंत सोरेन की कुर्सी जाती हुई दिख रही है. यहां भी बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान एग्जिट पोल में लगाया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई है. जबकि झारखंड में दो चरणों में वोट डाले गए हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार यूपी में भी बीजेपी के लिए राहत भरी खबर है. यहां पार्टी को छह से सात सीट मिलने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget