एक्सप्लोरर

यूपी: मथुरा में नगर आयुक्त पर चप्पल बरसाने वाली बीजेपी पार्षद गिरफ्तार, जानें मामला

महिला पार्षद पर मथुरा जिले में 17 जुलाई को एक होटल में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त पर चप्पल फेंकने का आरोप है.

मथुरा: यूपी के मथुरा जिले में पुलिस ने बीजेपी की 'चप्पलबाज' पार्षद दीपिका रानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पार्षद के अलावा उनके पति पुष्पेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है. महिला पार्षद पर मथुरा जिले में 17 जुलाई को एक होटल में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त पर चप्पल फेंकने का आरोप है. इस घटना के बाद वार्ड नंबर 24 की पार्षद के खिलाफ मथुरा-वृन्दावन नगर निगम की बैठक में नगर आयुक्त के साथ अभद्रता करने, उनके निजी सचिव के साथ मारपीट, गाली-गलौच करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

ये घटना नगर निगम मथुरा वृंदावन की एक बोर्ड मीटिंग के दौरान पार्षद दीपिका रानी और निगमायुक्त रवींद्र कुमार मंदेर के बीच कहासुनी के बाद हुई. दीपिका रानी का कहना है कि उनके वार्ड में समस्याओं को लेकर उन्होंने नगर आयुक्त से बात की थी, लेकिन उन्होंने हाथ पकड़कर झटका और कहा कि बैठ जाओ. बैठक के बाद इस पर चर्चा होगी. दीपिका ने बताया कि हाथ पकड़कर झटकना उन्हें नागवार गुजरा और इसीलिए नगर आयुक्त पर चप्पल तान दी. तभी नगर आयुक्त का पीए और कुछ कर्मचारी बीच में आए. इस दौरान पार्षद ने पीए को चप्पलों से पीट दिया.

जेल भेजे गए आरोपी कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया, कि बुधवार को आरोपी पार्षद एवं उसके पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 332, 353 व 504 के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

गौरतलब है कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय होटल में बलदेव से भाजपा के विधायक पूरनप्रकाश, महापौर मुकेश कुमार वाल्मीकि, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ तथा अपर नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल सहित निगम के सभी विभागाध्यक्ष व पार्षदगण आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें:

यूपी: मथुरा में निगम कर्मचारी पर हमले का आरोप, बीजेपी पार्षद और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
'मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल', ओपी राजभर का बड़ा दावा
'मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल', ओपी राजभर का बड़ा दावा
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget