एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बनी सरकार तो प्रयागराज में बीजेपी कार्याकर्ताओं ने मनाया जश्न, अमित शाह को बताया सियासत का 'चाणक्य'

महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद प्रयागराज में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को सियासत का चाणक्य करार दिया और सरकार बनाने की मुहिम में कामयाबी मिलने पर बधाई दी।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। महाराष्ट्र में पार्टी की सरकार बनने से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज में भी जमकर जश्न मनाया। प्रयागराज के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर इकट्ठे होकर पटाखे फोड़े, आतिशबाजी की और साथ ही मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। नजारा देखकर ऐसा लगा जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने महीने भर के अंदर ही दोबारा दीपावाली मना डाली हो। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को सियासत का चाणक्य करार दिया और सरकार बनाने की मुहिम में कामयाबी मिलने पर बधाई दी।

महाराष्ट्र में बनी सरकार तो प्रयागराज में बीजेपी कार्याकर्ताओं ने मनाया जश्न, अमित शाह को बताया सियासत का 'चाणक्य

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी है। योगी ने ट्वीट कर कहा, 'देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं श्री अजित पवार जी को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि यह सरकार जनकल्याण के प्रति समर्पित होकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा उन्नति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगी।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में शनिवार सुबह बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस को शनिवार सुबह करीब 8 बजे राजभवन में शपथ दिलाई। वहीं, एनसीपी नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राज्य में चल रहा सियासी ड्रामा खत्म हो गया है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद फडणवीस ने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था, जिसे शिवसेना ने नकार दिया और खिचड़ी सरकार बनाने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, "देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि दोनों नेता महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए पूरे मन से काम करेंगे।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget