एक्सप्लोरर

Film City in Noida: फिल्म सिटी को लेकर शासन को भेजा गया बिड डॉक्यूमेंट, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक होगा ये काम

UP Film City: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में बनने वाली फिल्म सिटी का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा और 2029 तक फिल्म सिटी (Film city) पूरी तरह से बनकर तैयार होगी.

Film City in UP: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी (Film city) को लेकर बिड डॉक्यूमेंट (Bid document) शासन को भेज दिया गया है. शासन अपनी अंतिम मुहर लगाए उससे पहले यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने सहयोगी कंपनी सीबीआरई के साथ बैठक कर उन बिंदुओं पर चर्चा की जिनमें सुधार की जरूरत थी. यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह तक फिल्म सिटी के लिए विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जा सकता है.  

शासन को भेजा गया दस्तावेज 
जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी की बिड डाक्यूमेंट्स मीटिंग आज यमुना प्राधिकरण में सम्पन्न हुई. इस मीटिंग में कई बिंदुओं पर बदलाव की बात कही गई. आज मीटिंग में सहयोगी कंपनी  सीबीआरई से भी बात की गई. फिल्म सिटी का बिड डॉक्यूमेंट (बोली दस्तावेज) और ड्राफ्ट कंसेशन (मसौदा रियायत) तैयार हो गया है. प्राधिकरण ने इनको मंजूरी के लिए शासन को भेजा दिया है. लेकिन, शासन इस दस्तावेज को देख अपना निर्णय सुनाए उससे पहले अधिकारियो ने अपनी एक्सरसाइज पूरी की है ताकि शासन से मंजूरी मिलने के बाद विकासकर्ता के चयन की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जा सके.  

जनवरी 2022 में शुरू होगा निर्माण कार्य
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी. यही वजह है कि अधिकारी भी इस फिल्म सिटी के निर्माण के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर सभी अड़चने अब समाप्त हो चुकी हैं. उम्मीद है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह तक विकासकर्ता कंपनी का चयन हो जाएगा जिसके बाद जनवरी 2022 में फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू होगा. 

Bhartiya Akahara Parishad: महंत रवींद्र पुरी बने भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, खुद को बताया बीजेपी समर्थक

तीन चरणों में होगा निर्माण 
आपको बता दें कि, फिल्म सिटी का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा और 2029 तक फिल्म सिटी पूरी तरह से बनकर तैयार होगी. पहले चरण में फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि तैयार किए जाएंगे अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि पहले ही चरण में फिल्म शूटिंग से जुड़ा 80 प्रतिशत हिस्सा तैयार कर लिया जाएगा.  

फिल्म विश्वविद्यालय भी बनेगा
नोएडा फिल्म सिटी में थ्री डी स्टूडियो होंगे. 360 डिग्री पर घूमने वाले सेट होंगे. इसके साथ ही साउंड रिकॉर्डिंग, एडिटिंग व एनिमेशन स्टूडियो भी बनाए जाएंगे. फिल्म विश्वविद्यालय भी बनेगा जहां पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों से जुड़े सब्जेक्ट पर शोध होगा. टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टूडियो बनाए जाएंगे. फिल्म शूटिंग के लिए बनाए जाने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर को इस तरह से बनाया जाएगा, ताकि लोग इसे देखने आ सकें. यहां पर कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनेगा जहां फिल्म से जुड़ी हुई सारी सुविधाएं मिलेंगी. फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए आने वाले अभिनेता और स्टाफ के लिए होटल भी बनाया जाएगा. 
 
पूरे प्रदेश का होगा विकास
माना जा रहा है कि इस फिल्म सिटी के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास होगा. रोजगार के नए साधन उपलब्ध होने के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 

Kejriwal Ayodhya Visit: अरविंद केजरीवाल पर हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास का निशाना, बताया 'एक्सीडेंटल चुनावी हिंदू'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget